Loading...
पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, डैन लॉरेंस की हुई वापसी
19 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, डैन लॉरेंस की हुई वापसी

Aug 06, 2026
03:02 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। 19 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज के पहले 2 टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम घोषित की है। जो रूट एक बार फिर से टीम के कप्तान बनाए जाने के बाद टीम का नेतृत्व करेंगे। इंग्लिश टीम में डैन लॉरेंस की वापसी हुई है। आइए इंग्लैंड की टीम पर एक नजर डालते हैं।

बेथल 

जैकब बेथेल चोट के चलते सीरीज से बाहर 

घुटने की चोट के कारण जैकब बेथेल पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पिछले महीने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बेथेल के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी।

जॉर्डन कॉक्स को भी टीम में जगह मिली है। उन्होंने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

वह बेथेल की गैरमौजूदगी में नंबर-3 पर खेलते हुए नजर आएंगे।

बयान 

हमनें चुनी है संतुलित टीम- मार्कस नॉर्थ

इंग्लैंड के प्रमुख चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा, "हमने शुरुआती 2 टेस्ट मैचों के लिए एक ऐसी टीम चुनी है जिसमें उभरती हुई प्रतिभा और पाकिस्तान की मजबूत टीम के सामने खेलने के लिए जरूरी अनुभव, दोनों का सही तालमेल है। सरे के साथ अब तक शानदार सीजन के बाद लॉरेंस की वापसी हो रही है। हमें लगता है कि हमारे मध्यक्रम को मजबूत करने के लिए उनके पास सही अनुभव, समझदारी और हुनर ​​है।

ADVERTISEMENT

डैन लॉरेंस

डैन लॉरेंस की 2 साल बाद हुई टेस्ट टीम में वापसी 

इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज लॉरेंस की 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह आखिरी बार 2024 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।

उन्होंने अब तक 14 टेस्ट की 27 पारियों में 26.84 की औसत के साथ 671 रन बनाए हैं।

लॉरेंस काउंटी चैंपियनशिप 2026 में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 65.66 की औसत से 13 पारियों में 788 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

टीम 

ऐसी है इंग्लैंड की टीम 

सीरीज का पहला टेस्ट 19 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

इसके बाद लॉर्ड्स में 27 अगस्त से दूसरा टेस्ट और तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से खेला जाएगा।

शुरुआती 2 टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिंसन, जेमी स्मिथ, और जोश टंग।

ADVERTISEMENT