LOADING...
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, जेम्स कोल्स को मिला मौका
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, जेम्स कोल्स को मिला मौका

Jul 03, 2026
05:55 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक को सौंपी गई है। इसी तरह टीम में अब तक कोई वनडे मैच न खेलने वाले तेज गेंदबाज जोश टंग और पिछले साल नवंबर में आखिरी वनडे खेलने वाले जोफ्रा आर्चर को भी टीम में शामिल किया गया है।

टीम

वनडे सीरीज के लिए कैसी है इंग्लैंड की टीम

ECB ने इस वनडे सीरीज के लिए ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे में शामिल किया है। उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टोंग।

बदलाव

श्रीलंका दौरे पर गई टीम में किए 4 बदलाव

ECB ने जनवरी-फरवरी में श्रीलंका दौरे पर गई 15 सदस्यीय टीम की तुलना में 4 बदलाव किए हैं। जोफ्रा आर्चर, एटकिंसन, महमूद और कोल्स को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, जेमी ओवरटन और ल्यूक वुड की जगह ली है। बाकी मुख्य टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, क्योंकि इंग्लैंड अगले साल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले विश्व कप की तैयारी कर रहा है। टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Advertisement

कार्यक्रम

कैसा है वनडे सीरीज का कार्यक्रम?

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्तमान में खेली जा रही 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथम्प्टन में खेला जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज होगा। पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ और तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस सीरीज के काफी रोचक होने की उम्मीद है।

Advertisement