इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। 36 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने इंग्लैंड की ओर से 4 टेस्ट खेले। वह आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 2025 में खेले थे। उन्होंने लम्बे समय तक घरेलू क्रिकेट में हैम्पशायर का प्रतिनिधित्व किया और बुधवार (13 मई) को तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया।
आंकड़े
ऐसा रहा लियाम डॉसन का प्रथम श्रेणी करियर
बाएं हाथ से स्पिन करने वाले डॉसन ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 218 मैच खेले, जिसमें 32.31 की औसत के साथ 380 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने 15 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 34.48 की औसत से 10,828 रन बनाए। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले डॉसन ने 18 शतक और 56 अर्धशतक लगाए। उन्होंने इंग्लैंड की टीम से 4 टेस्ट में 8 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 110 रन बनाए।
बयान
मुझे हैम्पशायर से खेलने को लेकर गर्व है- लियाम डॉसन
डॉसन ने संन्यास को लेकर कहा, "मैंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास होने का फैसला किया है। यह एक ऐसा निर्णय है जिसे मैंने सोच-समझकर किया है। मुझे लगता है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपने करियर को लंबा करने के लिए यह सही समय है। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैंने हैम्पशायर के लिए 200 से ज्यादा मैच खेले हैं और इन सालों में कई खिलाड़ियों के साथ मेरी कुछ शानदार यादें जुड़ी हैं।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Prolific all-rounder Liam Dawson has retired from First-Class cricket with immediate effect.
— Hampshire Cricket (@hantscricket) May 13, 2026
2️⃣1️⃣1️⃣ matches
More than 1️⃣0️⃣,0️⃣0️⃣0️⃣ runs
Over 3️⃣5️⃣0️⃣ wickets
Thank you, Daws ❤️
📰 Full story 👉 https://t.co/hjrr2s9xeG pic.twitter.com/vb47pLgKp8