इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पूरे किए 7,000 रन, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे कर लिए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। ब्रूक को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 24 रन की जरूरत थी। इससे पहले वह 3,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने थे। आइए उनके आंकड़े जानें।
आंकड़े
ब्रूक के आंकड़ों पर एक नजर
ब्रूक ने 103वें मैच की 168वीं पारी में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 7,000 रन पूरे किए हैं। इस दौरान उनका औसत 43 से अधिक का रहा है और उनके नाम 19 शतक व 37 अर्धशतक हैं।
अपना 39वां टेस्ट खेल रहे ब्रूक ने 67 पारियों में 52 से अधिक की औसत से 3,400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 18 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 91 रन बनाए।
रिकॉर्ड
ब्रूक ने बनाया था ये रिकॉर्ड
सिर्फ 57 पारियों में ब्रूक 3,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने थे। वह केवल हर्बर्ट सटक्लिफ से पीछे हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि 51 पारियों में हासिल की थी।
ब्रूक ने डेनिस कॉम्पटन के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान साझा किया है।
इस बीच, गेंदों का सामना करने के मामले में ब्रूक 3,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने इसके लिए 3,468 गेंदों का सामना किया।