Loading...
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बनाया वनडे इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए अन्य रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बनाया वनडे इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बनाया वनडे इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर, जानिए अन्य रिकॉर्ड्स

Jul 19, 2026
08:04 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 387/3 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ वनडे इतिहास में अब तक का सर्वोच्च टीम स्कोर है। ऐसे में अब भारत को जीत के लिए 388 रन बनाने होंगे। आइए इंग्लैंड की पारी में बने अन्य रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

स्कोर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बनाया सर्वोच्च वनडे स्कोर

इंग्लैंड ने बेन डेकेट (141), जेकब बेथेल (91) और जो रूट (74*) की पारियों के दम पर 387/3 का स्कोर खड़ा किया।

यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सर्वोच्च वनडे स्कोर है। इससे पहले इंग्लिश टीम ने साल 2017 में कटक वनडे में 366/8 का स्कोर बनाया था।

सूची में 2017 में पुणे में बनाया गया 350/7 का स्कोर तीसरे नंबर पर है।

भारत के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका (438/4, 2015) के नाम दर्ज है।

लॉर्ड्स

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में बनाया सर्वोच्च वनडे स्कोर

इंग्लैंड का यह स्कोर लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इतिहास में बनाया सर्वोच्च टीम स्कोर भी है।

इससे पहले 1975 में इंग्लैंड ने ही भारत के खिलाफ 334/4 का स्कोर बनाया था। उस समय वनडे मुकाबले 60 ओवर के खेले जाते थे।

इस प्रतिष्ठित मैदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की ओर से साल 2025 में बनाया गया 330/8 का स्कोर तीसरा और इंग्लैंड द्वारा 2017 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया गया 338/6 का स्कोर चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ सर्वोच्च ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड

डकेट और बेथेल ने साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दोनों के बीच 192 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

यह इंग्लैंड की ओर से भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के नाम दर्ज था, जिन्होंने वनडे विश्व कप 2019 में 160 रन की साझेदारी निभाई थी।

एलिस्टेयर कुक और इयान बेल (158, 2013) तीसरे नंबर पर हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

डकेट और बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए हुई 192 रनों की साझेदारी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इतिहास में वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी सलामी साझेदारी बन गई है।

इस जोड़ी ने इस साझेदारी के जरिए लॉर्ड्स के मैदान पर पहले विकेट के लिए साझेदारी का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साल 1980 में ज्योफ्री बॉयकॉट और पीटर विले ने यहां पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी निभाई थी।

बल्लेबाजी

डकेट ने लॉर्ड्स पर बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

डकेट ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उनके द्वारा खेली गई 141 रन की पारी लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है।

डकेट ने इस मामले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स (138*) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस सूची में अब इंग्लैंड के डेनिस एमिस (137) तीसरे, मार्कस ट्रेस्कोथिक (137) चौथे और ग्राहम गूच (136) 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

गेंदबाजी

इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए भारतीय गेंदबाज

इंग्लैंड की बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह बेबस नजर आए। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे।

गुरनूर बरार 10 ओवर में 97 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए। वह कोई विकेट भी नहीं ले पाए।

प्रिंस यादव ने 10 ओवर में 1/79, अर्शदीप सिंह 10 ओवर में 0/72, प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 2/69 और अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 0/61 के आंकड़े दर्ज किए।

ADVERTISEMENT