LOADING...
भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, आर्चर की वापसी
हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड खेलती हुई नजर आएगी (फाइल तस्वीर)

भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, आर्चर की वापसी

Jul 03, 2026
07:20 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। यह मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा। टीम की कमान हैरी ब्रूक संभालेंगे, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की अंतिम एकादश में वापसी हुई है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

प्लेइंग इलेवन

दूसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

दूसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग। साकिब महमूद को मौका नहीं मिला है। पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 189/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में बारिश के कारण इंग्लैंड की बल्लेबाजी नहीं आई थी। ऐसे में दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड जीत के साथ सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी।

हेड-टू-हेड

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी 

भारत और इंग्लैंड के बीच 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 18 मुकाबलों में जीत मिली है। 12 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम को 4 मैच में जीत और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है।

Advertisement

आंकड़े

ओल्ड ट्रैफर्ड में ऐसे हैं इंग्लैंड के आंकड़े 

इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 2008 से 13 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनको 7 मैचों में जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अन्य मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकला है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने यहां 2011 में जीत दर्ज की थी, जबकि 2018 में उसे हार मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने सभी 3 मुकाबले जीते हैं। इंग्लैंड यहां पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को भी हराया है।

Advertisement

हार

2020 से नहीं हारी है इंग्लैंड

ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर इंग्लैंड पिछले करीब 6 साल से कोई टी-20 मुकाबला नहीं हारी है। इंग्लैंड को यहां आखिरी हार सितंबर 2020 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मिली थी। हालांकि, अगले ही साल उसने पाकिस्तान को हराकर उस हार का बदला चुकता कर लिया था। इसके बाद इंग्लैंड ने साल 2023 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और 2025 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को हराते हुए अपने अजेय अभियान को जारी रखा।

Advertisement