Loading...
इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद से हारे सर्वाधिक मैच, जानिए भारत की स्थिति
इंग्लैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी है

इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद से हारे सर्वाधिक मैच, जानिए भारत की स्थिति

Jul 15, 2026
02:16 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बर्मिंघन के एजबेस्टन में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड से मिले 259 रन के लक्ष्य को भारत ने 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही इंग्लैंड वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस प्रारूप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक मैच हारने वाली टीम बन गई है। आइए भारत की स्थिति पर नजर डालते हैं।

बराबरी

इंग्लैंड ने की बांग्लादेश की बराबरी

यह वनडे विश्व कप 2023 के बाद इंग्लैंड की 30 मैचों में 20वीं हार रही। उसने बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बराबरी कर ली है, जिसमें 35 मैचों में 20 गंवाए हैं।

सूची में वेस्टइंडीज (34 मैचों में 19 हार) दूसरे, दक्षिण अफ्रीका (29 मैचों में 17 हार) तीसरे, पाकिस्तान (32 मैचों में 15 हार) चौथे और ऑस्ट्रेलिया (28 मैचों में 14 हार) छठे नंबर पर है।

इसके उलट भारतीय टीम ने 27 मैचों में से केवल 8 गंवाए हैं।

मुकाबला

भारत ने मुकाबले में इस तरह दर्ज की जीत

इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एक समय उनके 6 बल्लेबाज 107 रन पर पवेलियन में थे।

यहां से जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

जवाब में भारतीय टीम को भी शुरुआती झटके लगे। हालांकि, शुभमन गिल (80, रिटायर्ड हर्ट), अक्षर (57*), वाशिंगटन सुंदर (52*) और श्रेयस अय्यर (35) की पारियों ने टीम को जीत दिला दी।

ADVERTISEMENT