LOADING...
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मौका 
हैरी ब्रूक इंग्लैंड टीम के कप्तान होंगे (फाइल तस्वीर)

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मौका 

Jun 22, 2026
10:09 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने पहली बार युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को दल में शामिल किया है। वहीं, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी 2026 टी-20 विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं थे। ब्रायडन कार्स और ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

टीम

ऐसी है इंग्लैंड की टीम 

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड। कोल्स ने 71 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 28.60 की औसत से 1,373 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 26.94 की औसत से 53 विकेट चटकाए हैं।

चयनकर्ता

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ता ने कही ये बात 

राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा कि जेम्स कोल्स टीम में शामिल किए जाने के हकदार थे। उन्होंने पिछले एक साल में इंग्लैंड लायंस और देश-विदेश की टी-20 प्रतियोगिताओं में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। नॉर्थ ने बताया कि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए बड़ा दल चुना गया है, क्योंकि यह मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होंगे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने टीम संयोजन के लिए अतिरिक्त खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Advertisement

सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम 

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी-20 सीरीज के मैच खेलने हैं। इसके बाद इंग्लैंड के विरुद्ध 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज होगी। आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए भारतीय टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

शेड्यूल

यहां जाने पूरा शेड्यूल 

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी। पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। इसके बाद 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड, 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज और 9 जुलाई को ब्रिस्टल के सीट यूनिक स्टेडियम में मुकाबले होंगे। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 11 जुलाई को साउथम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Advertisement