LOADING...
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, बेन स्टोक्स बने कप्तान 
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड की टीम में वापसी हो गई है (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, बेन स्टोक्स बने कप्तान 

Jun 23, 2026
09:53 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ गुरुवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर बेन स्टोक्स संभालेंगे, जो कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को भी अंतिम एकादश में जगह मिली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है।

टीम

तीसरे टेस्ट के लिए ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और शोएब बशीर। दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की है। अब तीसरा टेस्ट निर्णायक होने वाला है। स्टोक्स से तीसरे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वह पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

विवाद

पहले टेस्ट के बाद 'नाइटक्लब विवाद' में फंसे थे स्टोक्स

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में जीत के बाद स्टोक्स अपने साथी एटकिंसन के साथ लंदन के नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां लड़ाई हो गई थी। नाइट क्लब की घटना में 'सारासेन्स रग्बी क्लब' के खिलाड़ी शामिल थे, जो अपने सीजन के आखिर के जश्न के लिए वहां थे। यहां एटकिंसन और रग्बी के एक एकेडमी खिलाड़ी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसे ECB ने टीम के नियमों का उल्लंघन बताया था।

Advertisement

बयान

ब्रेडन मैकुलम ने कही ये बात 

कोच ब्रेडन मैकुलम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टीम के सामने मौजूद चुनौतियों पर बात की। उन्होंने कहा कि शुरुआती 2 दिनों में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाली गर्मी खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा लेगी। हाल के समय में इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और टीम अपने पिछले 7 टेस्ट में से 6 हार चुकी है। इसके बावजूद मैकुलम ने कहा कि उनका पूरा ध्यान नतीजों से ज्यादा सही प्रक्रिया और टीम की एकजुटता पर है।

Advertisement