LOADING...
भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोफ्रा आर्चर बाहर
जोफ्रा आर्चर पहले मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोफ्रा आर्चर बाहर

Jun 30, 2026
10:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। यह मैच एक जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम की कमान हैरी ब्रूक संभालेंगे, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का खुलासा टॉस के समय होगा, जैसा कि आमतौर पर देखने को मिलता है।

टीम

ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद और ल्यूक वुड।। भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से 19 जुलाई तक 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारत को इस दौरे से पहले आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2-0 से टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

हेड-टू-हेड

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी 

भारत और इंग्लैंड के बीच 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 18 मुकाबलों में जीत मिली है। 12 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम को 4 मैच में जीत और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है।

Advertisement

पिच रिपोर्ट

कैसा है चेस्टर-ले-स्ट्रीट की पिच का मिजाज?

इंग्लैंड के चेस्टर-ले-स्ट्रीट स्थित रिवरसाइड मैदान की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है, जिसका फायदा गेंदबाज उठा सकते हैं। रोशनी में खेले जाने वाले मुकाबलों में गेंद और अधिक हरकत करती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हल्का फायदा मिल सकता है और बड़ा स्कोर मैच में निर्णायक साबित हो सकता है।

Advertisement