LOADING...
एलिस पेरी क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 1,000 रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बनीं, जानिए आंकड़े
एलिस पेरी क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 1,000 रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बनीं

एलिस पेरी क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 1,000 रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बनीं, जानिए आंकड़े

Mar 07, 2026
03:16 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज एलिस पेरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शानदार अर्धशतकीय पारी (76) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 5वां और भारतीय टीम के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा। अपनी पारी का 70वां रन बनाते ही उन्होंने खास उपलब्धि हासिल कर ली। उन्हें टेस्ट करियर में 1,000 रन पूरे हो गए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही पेरी की पारी और साझेदारी?

ऑस्ट्रेलिया टीम को अपनी पहली पारी में 31 रन पर ही 2 झटके लग गए थे। इसके बाद आईं पेरी ने एनाबेल सदरलैंड (129) के साथ चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से निकाला। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। पेरी अपनी पारी में 116 गेंदों का सामना किया और 10 चौके के साथ 1 छक्का जड़ते हुए 76 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं।

उपलब्धि

पेरी तीनों प्रारूप में 1,000 रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज

टेस्ट में अपने 1,000 रन पूरे करने के साथ ही पेरी तीनों प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 1,000 रन पूरे करने वाले केवल दूसरी महिला बल्लेबाज बनी हैं। उनके टेस्ट में 1,006, वनडे में 4,504 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,201 रन हो गए हैं। उनसे पहले केवल इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ही यह कारनामा कर पाई हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 1,676, वनडे क्रिकेट में 5,992 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,605 रन दर्ज हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है पेरी का टेस्ट करियर?

पेरी ने साल 2008 में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 15 टेस्ट की 24 पारियों में 59.17 की औसत और 46.66 की स्ट्राइक रेट से 1,006 रन बनाने में सफल रही हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक के अलावा 2 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 213 रन का रहा है। इसी तरह उन्होंने 23 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 39 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

Advertisement