Loading...
एजबेस्टन वनडे: भारत ने इंग्लैंड के 12 साल के लगातार जीत के क्रम को तोड़ा
भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के 12 साल के लगातार जीत के क्रम को तोड़ा

एजबेस्टन वनडे: भारत ने इंग्लैंड के 12 साल के लगातार जीत के क्रम को तोड़ा

Jul 15, 2026
01:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 6 विकेट से रहा दिया। भारत ने 259 रन का लक्ष्य कप्तान शुभमन गिल (80) की पारी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही इस मैदान पर वनडे में इंग्लैंड का 12 साल से चला आ रहा जीत का क्रम भी टूट गया। इंग्लिश टीम को यहां आखिरी हार 2 सितंबर, 2014 को भारत से ही मिली थी।

क्रम

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बरकरार रखा वनडे जीत का क्रम

इस जीत के साथ भारत ने इंग्लिश टीम के खिलाफ लगातार वनडे जीत का अपना रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है।

इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 वनडे मैच जीत लिए हैं, जिससे लगातार 5 जीत का उसका पिछला सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड टूट गया है, जो उसने (2004-2006, 2008 और 2011 में) बनाया था।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022, 2023, 2025 और 2026 में खेले पिछले 6 वनडे मैचों में जीत हासिल की है।

जानकारी

इंग्लैंड ने 12 साल में इन टीमों को दी है मात

इंग्लैंड ने एजबेस्टन में 2014 में भारत से हार के बाद न्यूजीलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया (2 बार), भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को हराया है। इस मैदान पर इंग्लैंड ने अब तक खेले 43 वनडे मैचों में से 26 में जीत दर्ज की हैं।

ADVERTISEMENT

परिणाम

भारत ने मुकाबले में इस तरह दर्ज की जीत

इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एक समय उनके 6 बल्लेबाज 107 रन पर पवेलियन में थे। यहां से जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए।

भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

जवाब में भारतीय टीम को भी शुरुआती झटके लगे। हालांकि, शुभमन गिल (80, रिटायर्ड हर्ट), अक्षर (57*), वाशिंगटन सुंदर (52*) और श्रेयस अय्यर (35) की पारियों ने टीम को जीत दिला दी।

ADVERTISEMENT