Loading...
ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी के घरेलू क्रिकेट में कैसे हैं आंकड़े?
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी के घरेलू क्रिकेट में कैसे हैं आंकड़े?

Jul 30, 2026
10:18 am

क्या है खबर?

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्हें दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे, जबकि मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। इतनी कम उम्र में मिली यह जिम्मेदारी वैभव पर चयनकर्ताओं के भरोसे को दिखाती है। ऐसे में आइए घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े जान लेते हैं।

प्रथम श्रेणी

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खुद को साबित करना चाहेंगे वैभव 

वैभव ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला 2024 में बिहार के लिए मुंबई क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

अब तक उन्होंने 8 मैचों की 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन है।

उन्होंने इस प्रारूप में 90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

इस दलीप ट्रॉफी में वैभव की नजर अपने प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड को बेहतर बनाने पर होगी।

लिस्ट-A

लिस्ट-A क्रिकेट में ऐसे हैं वैभव के आंकड़े 

लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव ने 13 मैचों की 13 पारियों में 43.38 की औसत और 176.80 की स्ट्राइक रेट से 564 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 रन रहा है।

हालांकि, दलीप ट्रॉफी प्रथम श्रेणी प्रारूप में खेली जाएगी। इस प्रारूप में वैभव ने अपना पिछला मुकाबला नवंबर 2025 में मेघालय के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 93 रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

भारत

भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज में वैभव ने बनाए थे ये रिकॉर्ड्स 

जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। वह आखिरी मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने थे।

उन्होंने 15 साल और 121 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। उनके बल्ले से 81 रन की बेहतरीन पारी निकली थी।

इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' (15 साल 121 दिन) का पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है ईस्ट जोन की पूरी टीम 

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास और अभिजीत सरकार।

रिजर्व खिलाड़ी: आयुष लोहारुका, श्रीदाम पॉल, संबित एस. बराल, शरनदीप सिंह और स्वास्तिक सामल।

शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारत के लिए नहीं खेल पाए हैं, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं।

ADVERTISEMENT