Loading...
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में संभाली ईस्ट जोन की कप्तानी
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में संभाली ईस्ट जोन की कप्तानी

दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में संभाली ईस्ट जोन की कप्तानी

Aug 30, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार को भारतीय घरेलू क्रिकेट का एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। महज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन टीम की कप्तानी संभालकर एक नया इतिहास रच दिया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतनी कम उम्र में किसी सीनियर क्षेत्रीय टीम का नेतृत्व करना भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक दुर्लभ और ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

कारण

सूर्यवंशी ने क्यों संभाली टीम की कप्तानी?

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन रविवार को किस्मत ने उन्हें सीधे नेतृत्व का मौका दे दिया।

सेंट्रल जोन की पहली पारी के 19वें ओवर में कप्तान और विकेटकीपर ईशान किशन की दाहिनी कलाई पर चोट लग गई थी।

प्राथमिक उपचार के बाद भी आराम न मिलने पर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

उसके बाद कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग संभाली, जबकि उपकप्तान होने के नाते सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपी गई।

निर्देश

मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे दिग्गजों को दिए निर्देश

मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों में सबसे छोटे होने के बावजूद सूर्यवंशी को दिग्गज खिलाड़ियों से सजी टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला।

उन्होंने बेहद परिपक्वता दिखाते हुए मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में ईस्ट जोन के गेंदबाजी आक्रमण का बखूबी संचालन किया।

वैभव की कप्तानी के सूझबूझ भरे फैसलों के चलते लंच समय तक सेंट्रल जोन का स्कोर 81/3 था और ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में थी।

ADVERTISEMENT

मुहर

चयनकर्ताओं के दूरदर्शी फैसले पर लगी मुहर

टूर्नामेंट की शुरुआत में ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने स्पष्ट किया था कि सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने का फैसला किसी शॉर्ट-टर्म जरूरत के लिए नहीं, बल्कि इस किशोर खिलाड़ी को भविष्य के लंबे रोडमैप के लिए तैयार करने के उद्देश्य से लिया गया था।

साल 2024 की शुरुआत में अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू करने वाले सूर्यवंशी का यह केवल दूसरा दलीप ट्रॉफी मैच और कुल मिलाकर केवल 10वां प्रथम श्रेणी मुकाबला है।

ADVERTISEMENT