Loading...
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाने के बाद दिया अहम बयान
वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाने के बाद दिया अहम बयान

दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाने के बाद दिया अहम बयान

Aug 29, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

दलीप ट्रॉफी 2026 में 15 साल की उम्र में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब अपनी जादुई स्पिन गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की धमाकेदार जीत में इस बाएं हाथ के स्पिनर ने दूसरी पारी में 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। इस प्रदर्शन के बाद सूर्यवंशी ने अपने गेंदबाजी को लेकर अहम बयान दिया है।

बयान

सूर्यवंशी ने क्या दिया बयान?

ईस्ट जोन की इस शानदार जीत के बाद सूर्यवंशी ने BCCI डोमेस्टिक द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अपनी गेंदबाजी और कप्तान ईशान किशन को लेकर खुलकर बात की।

सूर्यवंशी ने अपने कप्तान के फैसले और खुद की क्षमता पर कहा, "ईशान किशन भैया सोच रहे थे कि वह मुझे गेंद थमाकर एक रिस्क (जोखिम) ले रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि मैं एक विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं और मुझे सफलता भी मिल गई।"

योजना

गेंदबाजी को लेकर क्या थी सूर्यवंशी की योजना?

सूर्यवंशी ने अपनी गेंदबाजी की रणनीति और योजना को साझा करते हुए कहा, "मैं बस गेंद को एक टप्पे पर पिच कराने की कोशिश कर रहा था। इसमें बहुत मजा आता है।"

वैभव ने इस बात पर भी बेहद खुशी जाहिर की कि पिछली पारी में बल्लेबाजी में असफल रहने के बाद वह गेंद के साथ टीम की जीत में अपना अहम योगदान दे पाए।

बता दें कि क्रिकेट जगत में सूर्यवंशी की गेंदबाजी कभी चर्चा में नहीं रही थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

अभियान

सूर्यवंशी का अगला पड़ाव क्या होगा?

सूर्यवंशी की टीम रविवार को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच होने वाले मुकाबले में नजर आएगी।

नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद यह युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने की उम्मीद करेगा।

अगर ईस्ट जोन यह सेमीफाइनल जीत जाता है, तो सूर्यवंशी 6 सितंबर से शुरू होने वाले फाइनल में पहुंच सकते हैं।

ADVERTISEMENT