Loading...
दलीप ट्रॉफी 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा 8वां प्रथम श्रेणी शतक, जानिए उनके आंकड़े
तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी में शानदार शतकीय पारी खेली है

दलीप ट्रॉफी 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा 8वां प्रथम श्रेणी शतक, जानिए उनके आंकड़े

Aug 31, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने नॉर्थ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 8वां शतक रहा, जिसे उन्होंने 219 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही साउथ जोन की टीम शुरुआती झटकों से उबरकर पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रही। आइए तिलक की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही तिलक की पारी और साझेदारी?

नॉर्थ जोन 195 रनों के जवाब में साउथ जोन को 39 रन पर दूसरा झटका लगा था।

उसके बाद बल्लेबाजी पर आए तिलक ने एक छोर को थाम लिया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

एक समय टीम का स्कोर 80/5 हो गया। इसके बाद तिलक ने श्रेयस गोपाल (88) के साथ छठे विकेट के लिए 175 रन की साझेदार कर टीम को मुश्किल से निकाला।

तिलक अभी 225 गेंदों में 7 चौकों से 106 रन बनाकर नाबाद हैं।

करियर

कैसा रहा है तिलक का प्रथम श्रेणी करियर?

तिलक ने साल 2018 में अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।

उसके बाद से अब तक वह 24 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 36 पारियों में 50 से अधिक की औसत से 1,668* रन अपने नाम कर चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने 8 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 121 रन का रहा है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 14 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT