Loading...
दलीप ट्रॉफी 2026: तिलक वर्मा फाइनल में 99 रन बनाकर हुए आउट, जानिए उनके आंकड़े
तिलक ने खेली कप्तानी पारी (तस्वीर: एक्स/@TilakV9)

दलीप ट्रॉफी 2026: तिलक वर्मा फाइनल में 99 रन बनाकर हुए आउट, जानिए उनके आंकड़े

Sep 09, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने ईस्ट जोन के खिलाफ अपनी पहली पारी में 99 रन बनाए। चेपॉक स्टेडियम में खेलते हुए वह अपने प्रथम श्रेणी करियर के 9वें शतक से चूक गए। वह इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार तीसरी पारी में 50+ रन बनाए हैं। आइए उनकी पारी और प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

संघर्षपूर्ण रही तिलक की पारी 

दलीप ट्रॉफी फाइनल 2026 में ईस्ट जोन ने कप्तान ईशान किशन के दोहरा शतक की मदद से 708 रन का स्कोर बनाया था।

जवाब में साउथ जोन ने जब 126 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया, तब तिलक क्रीज पर आए।

उन्होंने मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों के सामने डटकर बल्लेबाजी की।

उन्होंने चामा मिलिंद (43) के साथ मिलकर 78 रन की साझेदारी की।

वह 211 गेंदों में 99 रन बनाकर आउट हुए।

जानकारी

372 रन से पिछड़ी साउथ जोन की टीम

तिलक के 99 रन की पारी के बावजूद साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। इससे पहले ईस्ट जोन ने 708 रन बनाए थे। ऐसे में साउथ जोन पहली पारी के आधार पर 372 रन से पिछड़ गई।

ADVERTISEMENT

सेमीफाइनल 

तिलक ने सेमीफाइनल में भी किया था कमाल 

सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन के खिलाफ साउथ जोन का नेतृत्व करते हुए तिलक ने पहली पारी में 250 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 116 रन बनाए थे।

यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 8वां शतक साबित हुआ था। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में उन्होंने 79 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए थे।

बेंगलुरु के CoE में खेले गए सेमीफाइनल में जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को साउथ जोन ने 3 विकेट खोकर हासिल किया था।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

शानदार है तिलक वर्मा का प्रथम श्रेणी करियर 

अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 25 मैचों की 38 पारियों में 55 से अधिक की औसत के साथ 1,800 से ज्यादा रन अपने नाम किए हैं।

इस बीच उन्होंने 8 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।

2019 में उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक भारत की ओर से कोई टेस्ट नहीं खेल सके हैं।

घरेलू स्तर पर तिलक हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ADVERTISEMENT