NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दलीप ट्रॉफी 2024: अंशुल कंबोज ने इंडिया-B के खिलाफ पारी में लिए 8 विकेट, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    दलीप ट्रॉफी 2024: अंशुल कंबोज ने इंडिया-B के खिलाफ पारी में लिए 8 विकेट, जानिए आंकड़े
    अंशुल कंबोज ने इंडिया-B के खिलाफ पारी में लिए 8 विकेट (तस्वीर: इंस्टा/@anshulkambojak47)

    दलीप ट्रॉफी 2024: अंशुल कंबोज ने इंडिया-B के खिलाफ पारी में लिए 8 विकेट, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 15, 2024
    10:55 am

    क्या है खबर?

    दलीप ट्रॉफी में इंडिया-C के अंशुल कंबोज ने इंडिया-B के खिलाफ दूसरे राउंड के मुकाबले में घातक गेंदबाजी की।

    तेज गेंदबाज कंबोज ने इंडिया-B की दूसरी पारी में 8 विकेट चटकाए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया।

    उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते इंडिया-B की पारी 332 रन पर आउट हो गई। पहली पारी के आधार पर इंडिया-B की टीम 193 रन से पीछे रह गई।

    आइए उनकी गेंदबाजी पर एक नजर डालते हैं।

    गेंदबाजी 

    जोरदार रही कंबोज की गेंदबाजी 

    कंबोज ने नारायण जगदीशन (70) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने मुशीर खान (1), सरफराज खान (16), रिंकू सिंह (6) और नितीश रेडी (2) के विकेट लेते हुए अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। ये सफलताएं उन्होंने तीसरे दिन हासिल की थी।

    मैच के चौथे दिन के दौरान उन्होंने राहुल चाहर (18), नवदीप सैनी (0) और मुकेश कुमार (4) के विकेट लिए।

    उन्होंने 27.5 ओवर में 69 रन देते हुए 8 विकेट लिए।

    पारी 

    193 रन से पिछड़ी इंडिया-B की टीम

    मैच की बात करें तो इंडिया-C ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 525 रन बनाए थे। इंडिया-C से ईशान किशन ने शतक (111) लगाया। उनके अलावा निचले क्रम में मानव सुथार ने 82 रन का योगदान दिया।

    बड़े स्कोर के जवाब में इंडिया-B की टीम 332 रन ही बना सकी। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने नाबाद 157 रन की पारी खेली।

    इंडिया-C से कंबोज के अलावा विजयकुमार और मयंक मारकंडे ने 1-1 विकेट लिए।

    जानकारी

    इस सूची में शामिल हुए अंशुल कंबोज

    कंबोज दलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में 8 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले देबाशीष मोहंती (10/46) और अशोक डिंडा (8/123) ने यह कारनामा किया था।

    आंकड़े 

    ऐसा रहा है कंबोज का प्रथम श्रेणी करियर

    कंबोज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में पहला 5 विकेट हॉल लिया।

    उन्होंने 15 मैचों की 24 पारियों में 35 विकेट लिए हैं। वह घरेलू क्रिकेट में हरियाणा की टीम से खेलते हैं। वह अपने लिस्ट-A करियर में 15 मैचों में 18.82 की औसत के साथ 23 विकेट चटकाए हैं।

    अपने टी-20 करियर में उन्होंने 12 मैचों में 21.53 की औसत और 8.23 की इकॉनमी रेट के साथ में 13 विकेट चटकाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दलीप ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    MG विंडसर EV प्रो की शुरू हुई डिलीवरी, कीमत में भी हुआ इजाफा  MG मोटर्स
    बेंगलुरु में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण कर्नाटक
    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि

    दलीप ट्रॉफी

    दलीप ट्रॉफी 2023: वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला घरेलू क्रिकेट
    दलीप ट्रॉफी 2023: फाइनल मुकाबला खेलने वाली दोनों टीमों पर एक नजर  घरेलू क्रिकेट
    दलीप ट्रॉफी 2023: फाइनल से जुड़ी अहम जानकारी और प्रमुख आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    मुझे टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद किसी ने नहीं बताया कारण- हनुमा विहारी हनुमा विहारी

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: तमिलनाडु ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन रोहित शर्मा
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: चेतेश्वर पुजारा ने 15 साल बाद बनाए 800 से अधिक रन, जानिए आंकड़े चेतेश्वर पुजारा
    हनुमा विहारी का ACA से विवाद, किया आंध्र प्रदेश से घरेलू क्रिकेट न खेलने का निर्णय  हनुमा विहारी

    क्रिकेट समाचार

    ग्रेटर नोएडा के मैदान की 'खराब व्यस्था' से नाखुश दिखा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, कही ये बात  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    विराट कोहली बनाम जो रूट: टेस्ट में नंबर-4 पर किस बल्लेबाज का रहा है बेहतर प्रदर्शन?  विराट कोहली
    युजवेंद्र चहल ने काउंटी चैंपियनशिप में चटकाए 5 विकेट, पूरे किए अपने 100 प्रथम श्रेणी विकेट युजवेंद्र चहल
    टेस्ट क्रिकेट: रोहित शर्मा का बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चलता बल्ला, जानिए आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025