डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को हटाना भयंकर गलती होगी
क्या है खबर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर फुटबॉल की वैश्विक संस्था FIFA के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को पद से हटाया जाता है तो यह भयंकर गलती साबित होगी। इन्फेंटिनो इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी काफी आलोचना भी हो रही है। पुरुष FIFA विश्व कप में हिस्सेदारी निजी निवेशकों को बेचने की उनकी असफल कोशिश के बाद 6 में से 3 महाद्वीपीय महासंघों ने उनके खिलाफ खुलकर विरोध किया है।
बयान
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'अगर किसी भी कारण से इन्फेंटिनो को बदलने पर विचार किया जाता है तो फीफा बहुत बड़ी गलती करेगा। वह शानदार हैं और उन्होंने अभी तक के सबसे सफल विश्व कप का नेतृत्व किया है जो पिछले विश्व कपों की तुलना में 4 गुना अधिक सफल रहा। अगर वह पद पर नहीं रहे तो विश्व कप फिर कभी इतना सफल या लाभदायक नहीं होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।'
धमकी
UEFA ने दी थी धमकी
यूरोपियन फुटबॉल संघों का संघ (UEFA) ने विश्व कप में हिस्सेदारी बेचने के असफल प्रयास और इन्फेंटिनो की विवादास्पद योजना को लेकर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।
31 जुलाई को लिखे पत्र में UEFA ने कहा कि वह FIFA के रद्द किए गए प्रस्ताव के संबंध में कानूनी कार्रवाई, मध्यस्थता और नियामक शिकायतों पर सक्रिय रूप से विचार करेगा।
FIFA के प्रमुख सदस्यों को भी किसी भी प्रकार के सबूत को नष्ट न करने की चेतावनी दी गई है।
FIFA
इन्फेंटिनो की स्थिति में जबरदस्त गिरावट आई
इन्फेंटिनो की स्थिति में जबरदस्त गिरावट आई है।
ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के भाई जोशुआ कुशनर की स्वामित्व वाली एक निजी इक्विटी कंपनी उस समूह का नेतृत्व करने वाली थी, जो नई निजी संस्था 'फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज' में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती।
UEFA ने विश्व कप समेत FIFA के सभी टूर्नामेंटों का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। इसके बाद FIFA ने घोषणा की कि वह अपनी निजीकरण योजना को आगे नहीं बढ़ाएगा।