दिनेश कार्तिक ने किया शुभमन गिल की कप्तानी का बचाव, कहा- उन्होंने अच्छा काम किया
क्या है खबर?
वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड की पहली पारी को सस्ते में समेटने का मौका गंवा दिया। एक समय 70 रन तक अपने 5 विकेट गंवाने वाली कीवी टीम ने पहले दिन के स्टंप्स तक 243/5 का स्कोर बनाया। मेजबान टीम की इस दमदार वापसी के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल खड़े हुए। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने गिल की कप्तानी का बचाव किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
बयान
भारत को न्यूजीलैंड को 320-325 के स्कोर तक रोकना चाहिए- कार्तिक
कार्तिक ने क्रिकबज से कहा, "अगर स्कोर 320 से कम रहता है, तो भारत बहुत खुश होगा। बल्लेबाजी के लिए दूसरा और तीसरा दिन सबसे अच्छा रहेगा। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी और अगर गर्मी ऐसी ही बनी रही, तो शायद थोड़ी स्पिन भी देखने को मिल सकती है। मेरे हिसाब से भारत को न्यूजीलैंड को 320-325 के स्कोर पर रोकने की कोशिश करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो स्थिति काफी मुश्किल हो जाएगी।"
बल्लेबाजी
निकोल्स और फिलिप्स ने गिल की उम्मीदों पर फेरा पानी
पहले दिन निरंतर अंतराल पर 5 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने संभाला।
फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का 12वां और भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया। वह फिलहाल 221 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद हैं।
दूसरे छोर से फिलिप्स 182 गेंदों में 94 रन बनाकर डटे हुए हैं। इस जोड़ी ने 173 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।
बयान
बतौर कप्तान गिल का दिन ठीक-ठाक रहा- कार्तिक
कार्तिक ने गिल की कप्तानी का बचाव करते हुए आगे कहा, "जब कोई विकेट नहीं गिरता तो हमेशा ऐसा लगता है कि कप्तान कुछ और कर सकता था, लेकिन मुझे लगा कि फील्ड बदलने और वाशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल करने के मामले में वह काफी सक्रिय थे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जसप्रीत बुमराह को थोड़ा आराम मिले और बाकी गेंदबाजों को भी सही इस्तेमाल किया। मुझे लगता है कि बतौर कप्तान उनका दिन ठीक-ठाक रहा।"
गेंदबाजी
भारत की ओर से बुमराह रहे सबसे सफल गेंदबाज
भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल साबित हुए। उन्होंने 17 ओवर में 52 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए।
अंशुल कंबोज ने 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 57 रन देते हुए एक सफलता हासिल की।
आकाश दीप ने अपने 15 ओवर में 33 रन देते हुए एक विकेट हासिल किया।
वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा कोई भी विकेट नहीं ले सके।
कृष्णा ने अपने 16 ओवर में 58 रन खर्च किए।