Loading...
दिनेश चांदीमल चोट के कारण गॉल टेस्ट से हुए बाहर, पासिंदु सूरियाबंदारा बने कन्कशन सब्स्टीट्यूट
दिनेश चांदीमल चोट के कारण गॉल टेस्ट से बाहर हो गए हैं

दिनेश चांदीमल चोट के कारण गॉल टेस्ट से हुए बाहर, पासिंदु सूरियाबंदारा बने कन्कशन सब्स्टीट्यूट

Aug 18, 2026
04:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल कन्कशन (सिर/आंख की गंभीर चोट) के कारण इस मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 26 वर्षीय युवा खिलाड़ी पासिंदु सूरियाबंदारा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, जो इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू भी करेंगे। आइए पूरी खबर जानते हैं।

चोट

कैसे चोटिल हुए थे चांदीमल?

चौथे दिन फील्डिंग करते समय चौका बचाने के लिए डाइव लगाते समय चांदीमल के दाहिने कंधे और गर्दन में चोट लग गई थी।

यह घटना भारत की दूसरी पारी के चौथे ओवर में घटी थी। चांदीमल 2 रन बचाने में सफल रहे, लेकिन बाउंड्री पार करने के बाद वह अजीब तरह से गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद उन्हें अपना दाहिना कंधा, सिर और गर्दन पकड़े हुए देखा गया। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

मौका

सूरियाबंदारा लेंगे चांदीमल की जगह

सूरियाबंदारा को चांदीमल के स्थान पर चोटिल खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। 26 वर्षीय सूरियाबंदारा पहली बार टेस्ट खेलेंगे।

अपने प्रथम श्रेणी के करियर में अब तक उन्होंने 68 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 54.36 की प्रभावशाली औसत से 4,893 रन बनाए हैं और 14 शतक जड़े हैं।

श्रीलंका क्रिकेट द्वारा चांदीमल की चोट और अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि के बाद मैच रेफरी ने कन्कशन के कारण दूसरे खिलाड़ी को शामिल करने की मंजूरी दे दी।

ADVERTISEMENT

चुनौती

श्रीलंका के सामने है कठिन चुनौती

भारत ने श्रीलंका को चौथी पारी में 372 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है। ऐसे में चांदीमल की अनुपस्थिति में श्रीलंका के लिए लक्ष्य हासिल करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

इससे पहले भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 66 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 40 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका से असिथा फर्नांडो ने 4/31 के आंकड़े दर्ज किए।

ADVERTISEMENT