Loading...
न्यूजीलैंड-A के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े
जुरेल ने खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@dhruvjurel21)

न्यूजीलैंड-A के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े

Nov 01, 2026
08:01 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड-A के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में इंडिया-A की कप्तानी करते हुए ध्रुव जुरेल ने अपनी पहली पारी में शतक (105) लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 8वां शतक है। इस बीच उन्होंने मानव सुथार और आकाश दीप के साथ मिलकर उपयोगी साझेदारियां की। जुरेल ने पहले अनौपचारिक टेस्ट में निराश किया था और अपनी दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

जोरदार रही जुरेल की पारी 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-A ने जब 131 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब जुरेल क्रीज पर आए।

उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 99 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरे दिन के पहले सत्र के दौरान उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सुथार के साथ मिलकर 62 रन की साझेदारी की। उन्होंने आकाश दीप के साथ 75 रन भी जोड़े।

आंकड़े 

शानदार रहा है जुरेल का प्रथम श्रेणी करियर

जुरेल का प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर शानदार चल रहा है। अब उनके नाम 40 मैचों की 60 पारियों में लगभग 55 की अधिक की औसत से 2,800 से अधिक रन बनाए हैं।

जुरेल ने इस प्रारूप में अब तक 8 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी मैच से अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

जुरेल के शतक से इंडिया ने बनाए 346 रन 

जुरेल के शतक की मदद से इंडिया-A ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 346 रन बनाए। उनके अलावा आकाश दीप ने 68 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन का योगदान दिया।

ADVERTISEMENT

टेस्ट करियर 

अब तक भारत से 12 टेस्ट खेल चुके हैं जुरेल 

जुरेल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

उन्होंने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में 40.68 की औसत से 651 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से एक 2 और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन का रहा है।

साल 2024 में उन्होंने एक टेस्ट खेला और 19 रन बनाए थे।

2025 में उन्होंने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 32.12 की औसत से 257 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT