Loading...
वेलिंगटन टेस्ट में दिखा ध्रुव जुरेल का 'सुपरमैन अवतार', शॉर्ट लेग पर लपका हैरतअंगेज कैच
वेलिंगटन टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने शॉर्ट लेग पर पकड़ा शानदार कैच

वेलिंगटन टेस्ट में दिखा ध्रुव जुरेल का 'सुपरमैन अवतार', शॉर्ट लेग पर लपका हैरतअंगेज कैच

Nov 22, 2026
12:38 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बेसिन रिजर्व में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने पहले बल्ले से धमाल मचाया और फिर अपनी करिश्माई फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया। शॉर्ट लेग पर तैनात जुरेल ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर दाएं हाथ से एक अद्भुत कैच लपककर पहली पारी के शतकवीर हेनरी निकोल्स (31) को पवेलियन की राह दिखाई। इसके साथ ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल खुशी से उछल पड़े।

कैच

कैसे लपका गया यह हैरतअंगेज कैच?

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 23वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने राउंड द विकेट से बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी।

निकोल्स ने पीछे हटकर इसे लेग साइड में खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके थाई पैड से टकराई और हवा में उछल गई।

शॉर्ट लेग पर मुस्तैद जुरेल ने बिना कोई समय गंवाए बिजली की तेजी से प्रतिक्रिया दी और अपने दाएं हाथ से एक शानदार कैच पकड़ लिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें कैच का वीडियो

ADVERTISEMENT

जानकारी

एकनाथ सोलकर से हुई तुलना

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने जुरेल के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दिग्गज भारतीय फील्डर एकनाथ सोलकर को याद किया और लिखा, 'ध्रुव जुरेल ने अपने अंदर के एकनाथ सोलकर को जगाते हुए अविश्वसनीय कैच लपका!'

ADVERTISEMENT

कमाल

जुरेल ने बल्लेबाजी में भी किया कमाल

कैच पकड़ने से पहले चौथे दिन जुरेल ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 79 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के पहली पारी के 368 रनों के जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 रन बनाकर घोषित की और पहली पारी के आधार पर 352 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।

भारत की ओर से केएल राहुल (136) और ऋषभ पंत (128) ने शानदार शतक जड़े।

ADVERTISEMENT