NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सुनील गावस्कर बोले- धोनी का टाइम पूरा हुआ, सम्मान के साथ मिलनी चाहिए विदाई
    खेलकूद

    सुनील गावस्कर बोले- धोनी का टाइम पूरा हुआ, सम्मान के साथ मिलनी चाहिए विदाई

    सुनील गावस्कर बोले- धोनी का टाइम पूरा हुआ, सम्मान के साथ मिलनी चाहिए विदाई
    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Sep 20, 2019, 02:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सुनील गावस्कर बोले- धोनी का टाइम पूरा हुआ, सम्मान के साथ मिलनी चाहिए विदाई

    2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की रिटायरमेंट की खबरें जोरो पर हैं। इस बीच कई पूर्व क्रिकेटर भी धोनी की रिटायरमेंट पर अपनी-अपनी राय रख चुके हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर का नाम भी जुड़ गया है। धोनी की रिटायरमेंट पर गावस्कर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका टाइम पूरा हो गया है और अब उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए।

    धोनी का टाइम पूरा हो चुका है- गावस्कर

    इंडिया टुडे से बातचीत में गावस्कर ने कहा कि धोनी का टाइम पूरा हो चुका है। अब उन्हें सम्मान के साथ विदाई मैच देना चाहिए। साथ ही गावस्कर का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को धोनी के विकल्प तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा, "धोनी का टाइम पूरा हो चुका है। अब समय आ गया है कि भारत को धोनी से आगे बढ़कर देखना चाहिए। मुझे लगता है कि वह खुद संन्यास ले लेंगे, इससे पहले कि उन पर दबाव डाला जाए।"

    वर्तमान में भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    बता दें कि धोनी आखिरी बार 2019 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे, उसके बाद से धोनी ने भारत के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। हालांकि, विश्व कप के बाद धोनी ने भारतीय सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी, जिसके कारण वह वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम हिस्सा नहीं थे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में भी वह चयन से दूर रहे।

    टेस्ट क्रिकेट को 2014 में ही अलविदा कह चुके हैं धोनी

    गौरतलब है कि धोनी ने 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए हैं। जिसमें छह शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

    2019 विश्व कप के बाद से लगातार हो रही धोनी की आलोचना

    2019 विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज़ धोनी ने आठ पारियों में 273 रन बनाए थे। साथ ही टूर्नामेंट में धोनी अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ परिस्थिति के विपरीत काफी धीमी बल्लेबाज़ी भी की थी। कई मैचों में तो वह स्ट्राइक रोटेट करने में भी संघर्ष करते दिखाई दिए थे। धोनी के इस प्रदर्शन के बाद से ही उनकी रिटायरमेंट की खबरें जोरो पर थी। हालांकि, अभी तक उन्होंने खुद इस पर बयान नहीं दिया है।

    कप्तान विराट कोहली ने किया था धोनी का बचाव

    गौरतलब है कि जहां कई पूर्व खिलाड़ियों ने विश्व कप में धोनी के प्रदर्शन के बाद उनकी जमकर आलोचना की थी और उन्हें संन्यास लेने का सुझाव दिया था, वहीं कप्तान कोहली ने उनका बचाव किया था। कोहली ने कहा था, "आप चाहे मानें या नहीं, अनुभव हमेशा मायने रखता है। कई खिलाड़ियों ने अतीत में इस बात को साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा है। यहां तक धोनी भी अपने करियर में इसे साबित कर चुके हैं।"

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 के बाद भी धोनी पर बोले थे विराट

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज़ के दूसरे टी-20 में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान विराट कोहली पूर्व कप्तान धोनी की रिटायरमेंट पर बोले थे। कोहली ने कहा था कि धोनी के अनुभव की टीम को ज़रूरत है। जब तक वह क्रिकेट खेल रहे हैं, वह टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा, "आप कब खेलना बंद करना चाहते हैं, यह पूरी तरह से निजी फैसला है। इस पर किसी और की राय की ज़रूरत नहीं होती।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट से संन्यास

    विराट कोहली

    दूसरे टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स शिखर धवन
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टी-20: इन खिलाड़ियों की आपसी बैटल पर रहेंगी सभी की नज़रें रोहित शर्मा
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टी-20: जीत पर रहेंगी दोनों टीमों की नज़रें, जानें संभावित टीमें क्रिकेट समाचार
    विराट कोहली या स्टीव स्मिथ, कौन है सर्वश्रेष्ठ? जानिए क्या रहा सौरव गांगुली का जवाब क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका के इस गेंदबाज पर ICC ने लगाया एक साल का बैन, जानिए कारण श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: तीसरे टी-20 में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें रोहित शर्मा
    आतंकी हमले के डर के बावजूद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी श्रीलंका क्रिकेट टीम क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    आखिर क्यों ऋषभ पंत को दिए जा रहे हैं इतने मौके? आंकड़े भी कह रहे 'ना' महेंद्र सिंह धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी

    #NewsBytesExclusive: हांगकांग के पूर्व कप्तान अंशुमान रथ से भारत आने के फैसले पर खास बातचीत भारतीय क्रिकेट टीम
    जानिए कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे एम एस धोनी, BCCI ने किया खुलासा क्रिकेट समाचार
    टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली द्वारा बनाए गए अदभुत रिकॉर्ड्स पर एक नजर विराट कोहली
    इस कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए धोनी क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट से संन्यास

    42 साल की उम्र में दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे मोहम्मद नबी, अचानक लिया फैसला क्रिकेट समाचार
    रायडू ही नहीं, ये खिलाड़ी भी रिटायरमेंट लेने के बाद कर चुके हैं वापसी इमरान खान
    श्रीलंका के मिस्ट्री गेंदबाज अजंता मेंडिस ने क्रिकेट से लिया संन्यास, ये रिकॉर्ड हैं उनके नाम क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023