NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अगले IPL सीजन फाफ डू प्लेसी को CSK की कप्तानी सौंप सकते हैं धोनी- संजय बांगड़
    खेलकूद

    अगले IPL सीजन फाफ डू प्लेसी को CSK की कप्तानी सौंप सकते हैं धोनी- संजय बांगड़

    अगले IPL सीजन फाफ डू प्लेसी को CSK की कप्तानी सौंप सकते हैं धोनी- संजय बांगड़
    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 14, 2020, 01:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अगले IPL सीजन फाफ डू प्लेसी को CSK की कप्तानी सौंप सकते हैं धोनी- संजय बांगड़

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन काफी खराब रहा। हालांकि, टीम के आखिरी लीग मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी ने साफ कर दिया था कि वह CSK के लिए अभी और मैच खेलते दिखेंगे। CSK ने अब तक जितने सीजन खेले हैं सभी में उनके कप्तान धोनी ही रहे हैं, लेकिन संजय बांगड़ का मानना है कि अगले सीजन धोनी टीम की कमान फाफ डू प्लेसी को सौंप सकते हैं।

    धोनी ने सही समय पर छोड़ी थी भारतीय टीम की कप्तानी- बांगड़

    स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में बांगड़ ने कहा कि उन्हें पता है कि धोनी ने 2011 के बाद ही शायद भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बारे में सोचा था। उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जाकर खेलने की कड़ी चुनौती और बेहतरीन कप्तानी विकल्प नहीं होने के कारण धोनी ने कप्तानी जारी रखी थी। सही समय आने पर उन्होंने कोहली को कप्तानी दे दी और खिलाड़ी के तौर पर खेलना जारी रखा।"

    मेरे ख्याल से अगले साल कप्तान नहीं होंगे धोनी- बांगड़

    बांगड़ ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अगले साल कप्तान नहीं होंगे और खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। वह डू प्लेसी को कप्तानी दे सकते हैं ताकि उनके अंडर ही टीम में बदलाव हो सके।"

    एक सीजन खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं धोनी

    2017 में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने धोनी को कप्तानी से हटा दिया था और स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया था। धोनी ने खिलाड़ी के तौर पर उस सीजन 15 पारियों में 290 रन बनाए थे और अपनी टीम के लिए छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उसी सीजन धोनी ने अक्षर पटेल द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में 23 रन की जरूरत होने पर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

    पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी CSK

    CSK ने इस सीजन काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और IPL इतिहास में वे पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सके। हालांकि, अंतिम तीन मुकाबले लगातार जीतकर CSK ने खुद को अंतिम स्थान पर रहने से बचा लिया था। कुछ अहम खिलाड़ियों की कमी और धीमी बल्लेबाजी ने CSK को इस सीजन सबसे अधिक परेशान किया। फाफ डू प्लेसी (449) CSK के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    फाफ डु प्लेसिस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: रिजर्व डे पर भी बारिश आने पर कौन होगा विजेता? जानिए मौसम का हाल IPL 2023
    IPL 2023: 16 साल में पहली बार बारिश के कारण टला फाइनल, सोमवार को होगा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: विश्वस्तरीय है नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम, जानिए क्या है खासियत नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा गुजरात टाइटंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    IPL फाइनल में शेन वॉटसन ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, देखिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम CSK: शुभमन गिल के लिए खतरा बन सकते हैं दीपक चाहर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL के फाइनल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां  चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK के प्रमुख खिलाड़ियों का IPL फाइनल में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    फाफ डु प्लेसिस

    IPL 2023 में फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से हुई रनों की बौछार, बनाए ये रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    RCB बनाम GT: विराट कोहली-फाफ डू प्लेसिस की जोड़ी का कमाल, बनाए ये दो रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RCB: फाफ डू प्लेसिस ने लगाया इस सीजन का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    कोहली और डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनीं विराट कोहली

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023