NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं
    सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं
    खेलकूद

    सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं

    लेखन Neeraj Pandey
    April 15, 2020 | 11:14 am 1 मिनट में पढ़ें
    सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं

    कोरोना वायरस के भारत में लॉकडाउन अब 03 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है और इसी कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। भले ही IPL के आयोजन के लिए अभी कुछ तय नहीं हो सका है, लेकिन इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। कर्रन ने यह भी कहा है कि वह महान कप्तान धोनी के अंडर खेलने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे।

    धोनी के अंडर खेलने और उनसे सीखने के लिए उत्सुक हूं- कर्रन

    कर्रन ने कहा कि वह धोनी की कप्तानी में खेलने को लेकर काफी उत्सुक हैं और यह उनके लिए काफी बेहतरीन अनुभव होने वाला है। उन्होंने आगे कहा, "धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट के लेजेंड हैं। उन्होंने इस खेल में काफी कुछ हासिल किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि IPL का आयोजन हो और मुझे उनके साथ खेलने और सीखने का मौका मिले। मैंने सुना है कि वह महान कप्तान हैं।"

    CSK की ड्रेसिंग रूम में आने के लिए उत्सुक हैं कर्रन

    कर्रन ने CSK फ्रेंचाइजी की तारीफ करते हुए कहा कि यह काफी शानदार टीम है और वह इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "उनके पास स्टीफन फ्लेमिंग के रूप में बेहतरीन कोच है। टीम में कई बड़े भारतीय सुपरस्टार्स भी हैं। मैंने सैम बिलिंग्स से उनके बारे में काफी कुछ सुना है क्योंकि वह वहां कुछ सालों के लिए थे।" कर्रन CSK के सुपरस्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने के लिए उत्सुक हैं।

    किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं कर्रन

    कर्रन ने पिछले सीजन ही अपना IPL डेब्यू किया था और वह किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए खेले ते। इसी दौरान वह IPL में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने थे। हालांकि, उनके लिए सीजन औसत रहा था। इस सीजन CSK ने उन्हें साढ़े पांच करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा है। 21 वर्षीय कर्रन नौ IPL मैचों में 95 रन बनाने के साथ 10 विकेट ले चुके हैं।

    धोनी के लिए खुद काफी महत्वपूर्ण है IPL

    भले ही IPL को अनिश्चित समय के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन इसे रद्द नहीं किया जाएगा। धोनी की बात करें तो उनके खुद के लिए IPL 2020 का आयोजन होना काफी महत्वपूर्ण है। नौ महीनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे धोनी के भविष्य को लेकर काफी बातें हो रही हैं और टीम में वापसी के लिए उन्हें IPL में अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करनी होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    महेंद्र सिंह धोनी
    सैम कर्रन
    आईपीएल समाचार
    IPL 2020

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: इन भारतीय खिलाड़ियों और उनके रिकार्ड्स को शायद नही जानते होंगे आप! क्रिकेट समाचार
    जानिए IPL के कुछ बेहतरीन और अनसुने फैक्ट्स विराट कोहली
    IPL 2019 की पांच बेहतरीन परफॉर्मेंस, जब खिलाड़ियों ने अकेले दम पर जिताया मैच क्रिकेट समाचार
    कोरोना वायरस: अनिश्चित समय के लिए स्थगित होगा IPL 2020 BCCI

    महेंद्र सिंह धोनी

    क्या भारतीय टीम में हो पाएगी धोनी की वापसी? जानिए अब तक किसने क्या कहा क्रिकेट समाचार
    ऐसे मौके जब गरम हुए 'कैप्टन कूल' और मैदान पर दिखाया अपना गुस्सा, देखें वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग
    बिजनेस क्लास नहीं, टीवी क्रू-कैमरामैन के साथ सफर करना पसंद करते थे धोनी- सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट टीम
    हनुमा विहारी ने चुना अपना फेवरिट क्रिकेटर और कप्तान, इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट वनडे ओपनर विराट कोहली

    सैम कर्रन

    IPL 2020 नीलामी: रिलीज किए गए इन पांच खिलाड़ियों के लिए लग सकती है बड़ी बोलियां क्रिस लिन
    IPL 2019: इन खिलाड़ियों ने कीमत और उम्मीद के मुताबिक नहीं किया प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम इंग्लैंड: सीरीज का आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे सैम कर्रन, जानिए कारण क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    कोरोना वायरस: लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही एक बार फिर स्थगित हुआ IPL 2020 IPL 2020
    कोरोना वायरस: IPL 2020 के आयोजन को लेकर अब तक किसने क्या कहा? इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट में 5,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले ये खिलाड़ी नहीं खेल सके हैं IPL इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए पांच रोमांचक मैच इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020

    IPL डील बचाने के लिए कोहली को स्लेज करने से डरते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स- माइकल क्लार्क इंडियन प्रीमियर लीग
    केविन पीटरसन ने बताया, इस तरह कराया जा सकता है IPL 2020 का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक का बड़ा बयान, कहा- रद्द नहीं होगा टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग
    कोरोना वायरस: रद्द होने की कगार पर है IPL 2020, अगले साल नहीं होगी नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023