अगली खबर

स्मिथ ने की धोनी की जमकर तारीफ
लेखन
नीरज पाण्डेय
Mar 29, 2023
03:06 pm
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। स्मिथ ने कहा, अपने पूरे करियर में धोनी ने जो शांत स्वभाव दिखाया है वह शानदार है। कठिन परिस्थितियों में भी वह काफी शांत रहते हैं। मुझे उनकी यह चीज काफी पसंद है और मैंने उनसे यही सीखा है।
कमेंट्री
स्मिथ करेंगे कमेंट्री डेब्यू
स्मिथ इस सीजन IPL का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने दूसरी भूमिका में लीग को ज्वाइन किया है। वह स्टार स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा हैं और अपना कमेंट्री डेब्यू करेंगे। स्मिथ के लिए भारत का दौरा अच्छा नहीं रहा था। 4 टेस्ट की 7 पारियों में वह केवल 145 रन बना सके थे। वनडे सीरीज में वह 2 पारियों में केवल 22 रन ही बना सके थे।