Loading...
टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
धनंजय डी सिल्वा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे (तस्वीर:एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

Aug 12, 2026
05:55 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा करते नजर आएंगे। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। श्रीलंका के कई अनुभवी खिलाड़ी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में धनंजय पर टीम को संभालने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। आइए भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़े जान लेते हैं।

प्रदर्शन

भारत के खिलाफ ऐसा रहा है धनंजय का प्रदर्शन 

धनंजय ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था।

उन्होंने अब तक 4 मुकाबलों की 8 पारियों में 26 की औसत से 182 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 119 रन रहा है।

गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 6 पारियों में 5 विकेट चटकाए हैं। वह एक बार भी 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/32 का रहा है।

श्रीलंका

श्रीलंका में ऐसे हैं धनंजय के आंकड़े 

धनंजय ने घरेलू सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट मैच साल 2016 में खेला था।

उन्होंने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं और इसकी 54 पारियों में 38.65 की औसत से 1,894 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 6 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166 रन रहा है।

गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 47 पारियों में 18 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/25 का रहा है।

ADVERTISEMENT

साल

इस साल बल्लेबाजी में किया है अच्छा प्रदर्शन 

साल 2026 में धनंजय ने 2 टेस्ट खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 46.75 की औसत से 187 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से एक शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रन रहा है।

पिछले साल धनंजय का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 4 टेस्ट खेले थे और इसकी 7 पारियों में 20.33 की औसत से 122 रन बनाए थे।

वह एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 रन था।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है धनंजय का टेस्ट करियर 

धनंजय ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने 67 मुकाबले खेले हैं और इसकी 119 पारियों में 39.27 की औसत से 4,320 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 13 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 173 रन रहा है।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (879) बांग्लादेश के खिलाफ बनाए हैं।

गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 97 पारियों में 43 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT