टेस्ट: धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी श्रीलंका की कप्तानी, तत्काल प्रभाव से पद से हटे
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 35 वर्षीय धनंजय ने 2024 से 2026 के बीच 18 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। उनकी अगुआई में टीम ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि 8 में उसे हार मिली। 3 टेस्ट ड्रॉ रहे। कप्तानी छोड़ने के बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खिलाड़ी के तौर पर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे और टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
बयान
धनंजय अगली पीढ़ी को देना चाहते हैं जिम्मेदारी
धनंजय ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) की चयन समिति को भेजे पत्र में कहा कि उनका मानना है कि अब नेतृत्व की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है।
2024 में दिमुथ करुणारत्ने के संन्यास के बाद उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया गया था।
उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को घरेलू टेस्ट सीरीज में, जबकि बांग्लादेश को घरेलू और विदेशी दोनों सीरीज में मात दी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी घरेलू टेस्ट सीरीज अपने नाम की।
बल्लेबाज
बतौर कप्तान ऐसे हैं धनंजय के आंकड़े
बतौर कप्तान धनंजय ने 18 टेस्ट की 32 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 36.45 की औसत से 1,130 रन बनाए थे।
उनके बल्ले से 3 शतक और 7 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रन रहा।
धनंजय ने अब तक कुल 69 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 123 पारियों में 38.66 की औसत से 4,431 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 13 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 173 रन है।
शुभमकामनाएं
SLC ने कही ये बात
SLC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डी सिल्वा ने धनंजय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बोर्ड उनके करियर के बाकी सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है।
उन्होंने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट टेस्ट टीम की कप्तानी के दौरान उनके नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करता है।
डी सिल्वा ने उनके नेतृत्व को टीम के लिए महत्वपूर्ण बताया और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
धनंजय ने बतौर कप्तान आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ खेला था।
आखिरी
कप्तान के तौर पर भारत के खिलाफ खेली आखिरी सीरीज
धनंजय ने कप्तान के तौर पर आखिरी सीरीज भारत के खिलाफ खेली। जहां उनकी टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।
सीरीज का दूसरा मैच ड्रॉ रहा था।
टेस्ट सीरीज में धनंजय ने 2 टेस्ट मैच खेले और इसकी 4 पारियों में 27.75 की औसत से 111 रन बनाए। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन रहा।
साल 2026 में इस खिलाड़ी ने 4 टेस्ट खेले हैं और 37.25 की औसत से 298 रन बनाए हैं।