LOADING...
ढाका टेस्ट: मेहदी हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार चटकाया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार चटकाया 5 विकेट हॉल

ढाका टेस्ट: मेहदी हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी बार चटकाया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े

May 10, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ ढाका के शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा ही 5 विकेट हॉल रहा। उनकी गेंदबाजी के कारण ही बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 27 रन की अहम बढ़त हासिल करने में सफल रही। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही मेहदी की गेंदबाजी?

मेहदी ने पाकिस्तान को 106 रन के कुल स्कोर पर इमाम उल हक (45) के रूप में पहला झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने सऊद शकील (0), अब्दुल्ला फजल (60), नोमान अली (2) और शाहीन अफरीदी (13) को अपनी फिरकी में उलझाकर पवेलियन की राह दिखाई। उनकी गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज असहज रहे। उन्होंने 38 ओवर में 5 मेडन के साथ 102 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है मेहदी का प्रदर्शन?

मेहदी ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में 26.58 की औसत से 17 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 85 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। इसी तरह उन्होंने 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38 की औसत से 228 रन भी बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रन का रहा है।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है मेहदी का टेस्ट करियर?

मेहदी ने साल 2016 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। उन्होंने 57 मैचों की 99 पारियों में 32.19 की औसत और 3.10 की इकॉनमी से 215 विकेट लिए हैं। इसमें 14 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/58 का रहा है। वह 101 पारियों में 24 की औसत से 2,184 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है।

Advertisement