LOADING...
डेवोन कॉनवे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े
डेवोन कॉनवे ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

डेवोन कॉनवे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Mar 17, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (60) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां और प्रोटियाज टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 39 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही कीवी टीम मैच में 175/6 का स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही कॉनवे की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को 55 रन तक 2 झटके लग गए थे। उसके बाद सलामी बल्लेबाजी कॉनवे ने निक केली (21) के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अपनी पारी में 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है कॉनवे का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज 2020 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। उन्होंने अब तक इस प्रारूप में 68 मैच खेले हैं, जिसकी 62 पारियों में 35.29 की शानदार औसत और 128.20 की दमदार स्ट्राइक रेट से 1,800 रन बनाए हैं। वह अभी तक शतक नहीं जड़ पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99* रन का है। उनके अब प्रोटियाज टीम के खिलाफ 5 मैचों में 136 रन हो गए हैं।

Advertisement