Page Loader
देवधर ट्रॉफी 2023, फाइनल: नारायण जगदीशन ने लगाया लिस्ट-A करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
देवधर ट्रॉफी 2023 के फाइनल में नारायण जगदीशन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

देवधर ट्रॉफी 2023, फाइनल: नारायण जगदीशन ने लगाया लिस्ट-A करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Aug 03, 2023
06:14 pm

क्या है खबर?

देवधर ट्रॉफी 2023 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 90 की रही। यह जगदीशन के लिस्ट-A करियर का 8वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने 8 शतक भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

रोहन कुन्नुमल ने लगाया शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 328 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रोहन कुन्नुमल (107) और कप्तान मयंक अग्रवाल (63) ने शानदार बल्लेबाजी की। जगदीशन ने 50 लिस्ट-A मुकाबलों में अब तक करीब 48 की औसत और 95 की स्ट्राइक रेट से 2,288 रन बनाए हैं। 33 प्रथम श्रेणी मुकाबलों की 50 पारियों में 39.88 की औसत और 62.80 की स्ट्राइक रेट से 1,795 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक लगाए हैं।