NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दिल्ली बनाम बैंगलोर: एलिस पेरी ने जमाया WPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    दिल्ली बनाम बैंगलोर: एलिस पेरी ने जमाया WPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    दिल्ली बनाम बैंगलोर: एलिस पेरी ने जमाया WPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 13, 2023, 09:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली बनाम बैंगलोर: एलिस पेरी ने जमाया WPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    एलिस पेरी ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

    ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर एलिस पेरी (67*) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 11वें मैच में सोमवार को शानदार अर्धशतक जमा दिया। यह उनके WPL क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 45 गेंदों में पूरा किया। एक के बाद एक लगातार झटकों के कारण टीम मुश्किल में दिखाई दे रही थी, ऐसे समय में पेरी ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को उबारा। आइए पेरी की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    ऐसी रही पेरी की पारी और साझेदारी 

    इस पारी में पेरी ने विकेट पर टिकते हुए टीम को आगे बढ़ाया। उन्होंने 128.85 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के भी जमाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए विकेटकीपर ऋचा घोष के साथ 34 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी निभाई। पेरी का लीग में यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। पिछले मैच में उन्होंने गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ 52 रन बनाए थे।

    WPL 2023 में पेरी का प्रदर्शन 

    WPL 2023 में पेरी का प्रदर्शन बेहद अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 5 मैचों में अब तक 48.75 की औसत और 137.32 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बना लिए हैं।

    ऐसा रहा है पेरी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

    पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 139 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.70 की औसत के साथ 1,535 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 75 रनों का है और उनके नाम 7 अर्धशतक दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में 112.20 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाली पेरी ने अब तक 137 चौके और 33 छक्के भी जमाए हैं। उनके नाम 19.04 की औसत और 5.85 की इकॉनमी से 122 विकेट भी दर्ज हैं।

    ऐसी रही बैंगलोर की बल्लेबाजी 

    बैंगलोर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान स्मृति मंधाना (8) के रूप में टीम का पहला विकेट 24 रन पर ही गिर गया। इसके बाद भी टीम झटकों से उबर नहीं पाई और सोफी डिवाइन (21) और हीथर नाइट (11) के रूप में दो और विकेट जल्दी गंवा दिए। पेरी का साथ निभाते हुए ऋचा ने रन गति को तेजी से आगे बढ़ाया। ऋचा 3 छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    दिल्ली कैपिटल्स
    विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 151 रनों का लक्ष्य   विमेंस प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए शम्सी और पार्नेल  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, शादाब खान बने कप्तान पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जीता पुरस्कार  हैरी ब्रुक

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    WPL: दिल्ली ने बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी को दिया 139 रन का लक्ष्य, एलिसा पेरी ने जड़ा अर्धशतक   विमेंस प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    गुजरात जायंट्स ने दिल्ली को दिया 106 रन का लक्ष्य, मरिजान कप्प ने झटके 5 विकेट   विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: मरिजान कप्प की घातक गेंदबाजी, गुजरात के खिलाफ झटके 5 विकेट  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें  विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    WPL: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, यूपी को 8 विकेट से हराया मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 160 रन का लक्ष्य  मुंबई इंडियंस
    WPL: ताहलिया मैकग्राथ की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई के खिलाफ जड़ा अर्धशतक  यूपी वारियर्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023