LOADING...
IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने क्रिस वोक्स की जगह इस खिलाड़ी को किया साइन

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने क्रिस वोक्स की जगह इस खिलाड़ी को किया साइन

लेखन Neeraj Pandey
Aug 18, 2020
11:31 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत से पहले अपनी टीम में एक बदलाव किया है। इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इस साल IPL से हटने का निर्णय लिया था और दिल्ली को उनके विकल्प की तलाश थी। आज दिल्ली ने एनरिच नोर्खिया को वोक्स के विकल्प के रूप में साइन किया है। वोक्स ने IPL के स्थगित होने के बाद अप्रैल में ही इससे हटने का निर्णय लिया था।

क्या आप जानते हैं?

पिछले साल KKR के साथ थे नोर्खिया

नोर्खिया पिछले साल कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के साथ थे, लेकिन कंधे में लगी चोट ने उन्हें IPL डेब्यू करने का मौका नहीं दिया। इस साल 26 वर्षीय गेंदबाज डेब्यू के साथ अच्छा प्रदर्शन भी करना चाहेंगे।

बयान

मेरे लिए सीखने का यह अच्छा मौका- नोर्खिया

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नोर्खिया ने दिल्ली से जुड़ने के बाद कहा कि पिछले सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन करने वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली से जुड़ने को लेकर वह काफी उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा, "टीम में मौजूद युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण और बेहतरीन कोचिंग सेटअप के कारण यह मेरे लिए सीखने का अच्छा मौका होगा। दिल्ली मैनेजमेंट द्वारा मुझे यह मौके देने के लिए मैं उनका आभारी हूं।"

Advertisement

करियर

अब तक ऐसा रहा है नोर्खिया का करियर

26 साल के नोर्खिया ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनो फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक छह टेस्ट, सात वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। कुल मिलाकर नोर्खिया के पास 22 टी-20 खेलने का अनुभव है जिसमें उन्होंने 27 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 में नोर्खिया की इकॉनमी 7.54 की रही है। 53 फर्स्ट-क्लास मैचों में नोर्खिया ने 181 विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

IPL 2020

1.5 करोड़ रूपये की कीमत में दिल्ली से जुड़े थे वोक्स

IPL 2019 की नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले वोक्स को इस साल दिल्ली ने उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा था। वोक्स ने 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेला था। RCB ने उन्हें 7.4 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा था। पांच मैचों में केवल आठ विकेट और 10 से ज़्यादा की इकॉनमी से रन लुटाने के कारण RCB ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था।

जानकारी

19 सितंबर से शुरु होगा IPL

IPL 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से UAE में होगी। दिल्ली के खिलाड़ी फिलहाल इकट्ठा हो चुके हैं और 20 अगस्त तक टीम UAE के लिए निकल सकती है। टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर तक खेला जाएगा।

Advertisement