Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फुटबॉल: स्ट्राइकर्स से भी आगे हैं ये डिफेंडर्स, जाने सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले पांच खिलाड़ी
खेलकूद

फुटबॉल: स्ट्राइकर्स से भी आगे हैं ये डिफेंडर्स, जाने सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले पांच खिलाड़ी

फुटबॉल: स्ट्राइकर्स से भी आगे हैं ये डिफेंडर्स, जाने सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले पांच खिलाड़ी
लेखन नीरज पाण्डेय
Oct 04, 2019, 07:17 pm 3 मिनट में पढ़ें
फुटबॉल: स्ट्राइकर्स से भी आगे हैं ये डिफेंडर्स, जाने सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले पांच खिलाड़ी

फुटबॉल के खेल में डिफेंडर्स का काम अपने गोल की रक्षा करना होता है और वे हर हाल में कोशिश करते हैं कि विपक्षी टीम उन्हें भेद ना पाये। हालांकि, फुटबॉल के मैदान में मौजूद हर खिलाड़ी गोल दागना चाहता है क्योंकि गोल बचाने वाले का नाम स्कोरशीट पर नहीं लिखा जाता। इसी कड़ी में एक नजर डालते हैं उन पांच डिफेंडर्स पर जिन्होंने सबसे ज़्यादा गोल दागे हैं।

रोनाल्ड कोइमन
मिडफील्ड और डिफेंस दोनों में खेल सकने वाला खिलाड़ी

नीदरलैंड के पूर्व डिफेंडर रोनाल्ड कोइमन के नाम डिफेंडर के तौर पर सबसे ज़्यादा 253 गोल दर्ज हैं। कोइमन ने अयैक्स और बार्सिलोना जैसे बड़े क्लबों के लिए खेला है। उन्होंने PSV के लिए खेलते हुए एक ही सीजन में 26 गोल दाग दिए थे। डच खिलाड़ी के रिकॉर्ड को देखकर कई स्ट्राइकर्स भी शर्मा जाएंगे। उन्होंने बार्सिलोना के लिए दो बार अलग-अलग सीजन में 19-19 गोल दागे थे।

डेनिएल पासारेल्ला
साउथ अमेरिका के बेस्ट डिफेंडर

यकीनन साउथ अमेरिका के बेस्ट डिफेंडर डेनिएल पासारेल्ला के पास गोल करने की भी खूबसूरत कला थी। यदि डिएगो माराडोना और लियोनल मेसी जैसे अटैकिंग प्लेयर्स ना होते तो शायद डेनिएल अर्जेंटीना के लिए खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ी होते। उन्होंने 1978 में अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व कप जिताया और 1986 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे। अपने करियर में डेनिएल ने 175 गोल दागे थे।

फर्नांडो हिएरो
रियल मैड्रिड और स्पेन के महान खिलाड़ी

हिएरो ने गोल दागने की अपनी ताकत के दम पर खुद को स्पेन और रियल मैड्रिड के ऑल-टाइम ग्रेट खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया था। उन्होंने दोनों टीमों की कप्तानी की और पेनल्टी तथा फ्री-किक लेते रहे। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी ताकत हवा में उछलना था जिसका फायदा वह कॉर्नर किक्स पर गोल दागने के लिए उठाते थे। हिएरो ने अपने करियर में कुल 163 गोल दागे हैं।

लाउरेंट ब्लांक
मिडफील्डर से डिफेंडर बनने वाला खिलाड़ी

फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी और मैनेजर लाउरेंट ब्लांक ने मोंटपिलर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और अब भी उस क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। अटैकिंग मिडफील्डर के रूप में करियर शुरु करने वाले ब्लांक को स्वीपर पोजीशन पर भेज दिया गया, लेकिन उन्होंने गोल दागना जारी रखा। नापोली और मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसे बड़े क्लबों के लिए खेल चुके ब्लांक ने अपने करियर में 153 गोल दागे।

ग्राहम अलेक्जेंडर
गोल दागने वाला राइट बैक

स्कॉटलैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्राहम अलेक्जेंडर ने कई क्लबों के लिए राइट बैक पोजीशन पर खेला था और उन्हें पेनल्टी किक लेने की जिम्मेदारी मिली थी। भले ही उनके ज़्यादातर गोल पेनल्टी पर आए, लेकिन वह राइट बैक के तौर पर ओपन प्ले में भी कमाल करने की क्षमता रखते थे। उन्होंने अपने करियर में कुल 130 गोल दागे, लेकिन स्कॉटलैंड के लिए एक भी गोल नहीं दाग सके।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नीरज पाण्डेय
नीरज पाण्डेय
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
फुटबॉल समाचार
मैनचेस्टर यूनाइटेड
प्रीमियर लीग फुटबॉल
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कितनी अहम है राज्यपाल की भूमिका?
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कितनी अहम है राज्यपाल की भूमिका? राजनीति
12GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ पोको F4 5G स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत
12GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ पोको F4 5G स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत टेक्नोलॉजी
रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी
रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी मनोरंजन
तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ रियलमी नार्जो 50i प्राइम स्मार्टफोन, जानें कीमत
तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ रियलमी नार्जो 50i प्राइम स्मार्टफोन, जानें कीमत टेक्नोलॉजी
53 वर्ष की महिला ने छुप-छुपकर की पढ़ाई, स्कूल छोड़ने के 37 साल बाद पाई सफलता
53 वर्ष की महिला ने छुप-छुपकर की पढ़ाई, स्कूल छोड़ने के 37 साल बाद पाई सफलता करियर
फुटबॉल समाचार
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री खेलकूद
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े? खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी खेलकूद
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन खेलकूद
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव खेलकूद
और खबरें
मैनचेस्टर यूनाइटेड
800 करियर गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, जानें उनके अदभुत आंकड़े
800 करियर गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, जानें उनके अदभुत आंकड़े खेलकूद
IPL 2022: दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाएंगे मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के मालिक
IPL 2022: दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाएंगे मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के मालिक खेलकूद
प्रीमियर लीग 2021-22: इस सीजन ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो
प्रीमियर लीग 2021-22: इस सीजन ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलकूद
मैनचेस्टर यूनाइटेड में रोनाल्डो द्वारा की गई वो यादगार चीजें जिन्हें फैंस अब भी नहीं भूले
मैनचेस्टर यूनाइटेड में रोनाल्डो द्वारा की गई वो यादगार चीजें जिन्हें फैंस अब भी नहीं भूले खेलकूद
रोनाल्डो की हुई प्रीमियर लीग में वापसी, एक बार फिर मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलेंगे
रोनाल्डो की हुई प्रीमियर लीग में वापसी, एक बार फिर मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलेंगे खेलकूद
और खबरें
प्रीमियर लीग फुटबॉल
बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स
बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकॉर्ड्स खेलकूद
प्रीमियर लीग: टूर्नामेंट से जुड़े दिलचस्प फैक्ट जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते
प्रीमियर लीग: टूर्नामेंट से जुड़े दिलचस्प फैक्ट जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते खेलकूद
प्रीमियर लीग: एक नजर उन खिलाड़ियों पर जो इस सीजन जीत सकते हैं गोल्डेन बूट
प्रीमियर लीग: एक नजर उन खिलाड़ियों पर जो इस सीजन जीत सकते हैं गोल्डेन बूट खेलकूद
फुटबॉल इतिहास के पांच बेस्ट फ्री ट्रांसफर डील पर एक नजर
फुटबॉल इतिहास के पांच बेस्ट फ्री ट्रांसफर डील पर एक नजर खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022