Loading...
दीपक हूडा की बड़ौदा में हुई वापसी, मुनाफ पटेल बने BCA के तेज गेंदबाजी कोच 
दीपक हूडा की बड़ौदा में हुई वापसी (तस्वीर: एक्स/@HoodaOnFire)

दीपक हूडा की बड़ौदा में हुई वापसी, मुनाफ पटेल बने BCA के तेज गेंदबाजी कोच 

Sep 03, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

स्पिन ऑलराउंडर दीपक हूडा की 5 साल बाद बड़ौदा क्रिकेट टीम में वापसी हुई है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के CEO स्नेहल पारीख ने स्पष्ट किया है कि हूडा का बड़ौदा क्रिकेट के साथ पुराना विवाद सुलझ चुका है। बता दें कि क्रुणाल पांड्या के साथ हुए विवाद के बाद उन्होंने 2021 में बड़ौदा टीम का साथ छोड़ दिया था। इसके साथ-साथ BCA ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को अपनी अकादमी में तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

पुराना विवाद 

क्या था पुराना विवाद? 

जनवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरू होने से ठीक पहले हूडा और बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या के बीच विवाद हो गया था।

तब कोरोना के बीच वो सीजन खेला गया था, जिसमें हूडा बायो-बबल छोड़कर चले गए थे।

बबल तोड़ने के कारण बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया था।

दिलचस्प रूप से हूडा ने कप्तान क्रुणाल पर गाली देने के आरोप लगाए थे।

करियर 

ऐसा रहा है हूडा का करियर

हूडा ने अब तक 67 प्रथम श्रेणी मैचों में 45.39 की औसत से 4,267 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 14 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 29 विकेट लिए हैं।

वहीं, उन्होंने 109 लिस्ट-A मैचों में 38.83 की औसत से 3,340 रन बनाए हैं।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 5/55 के बेस्ट प्रदर्शन के साथ 42 विकेट लिए हैं।

वह भारत से 10 वनडे और 21 टी-20 खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENT

मुनाफ 

मुनाफ बने एकेडमी के तेज गेंदबाजी कोच 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ को BCA एकेडमी में तेज गेंदबाजी कोच के साथ-साथ मेंटोर भी बनाया गया है।

बता दें कि मुनाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग में सक्रिय रहे हैं।

वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ काम कर चुके हैं।

वह अपने अनुभव से बड़ौदा के तेज गेंदबाजों को सुधारने का प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENT

करियर 

तीनों प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं मुनाफ 

मुनाफ ने 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी।

उन्होंने भारत की ओर से 13 टेस्ट, 70 वनडे और 3 टी-20 खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 35, 86 और 4 विकेट लिए थे।

वह भारत की विश्व कप विजेता (2011) टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 231 विकेट और लिस्ट-A करियर में 173 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT