NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: केएल राहुल के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे 
    अगली खबर
    IPL: केएल राहुल के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे 
    (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL: केएल राहुल के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 17, 2024
    12:12 am

    क्या है खबर?

    विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कमाल का प्रदर्शन करते रहे हैं। वह लीग में 4,000 से अधिक रन अपने नाम कर चुके हैं।

    अपनी उम्दा तकनीक के लिए पहचाने जाने वाले राहुल IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी कर रहे हैं। वह लीग में कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं।

    इस बीच उनके ऐसे रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं, जिसकी कम ही चर्चा होती है।

    रिकॉर्ड 

    सर्वोच्च स्कोर वाले भारतीय बल्लेबाज 

    राहुल ने IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए 69 गेंदों पर नाबाद 132 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

    ये IPL में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। यह किसी कप्तान का IPL में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

    इसके अलावा ये पंजाब की ओर से किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है।

    अर्धशतक

    पंजाब की ओर से सबसे तेज अर्धशतक  

    राहुल ने IPL 2018 में पंजाब की ओर से जोरदार पारी खेली थी। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

    यह पंजाब की ओर से किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक है। यह लीग में अब संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज पचासा है।

    बता दें कि लीग इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल (13 गेंद) के नाम पर दर्ज है।

    रन

    4 सीजन में 600 से अधिक रन बना चुके हैं राहुल  

    राहुल 4 सीजन (2018, 2020, 2021 और 2022) में 600 से अधिक रन बना चुके हैं। वह सर्वाधिक बार किसी सीजन में 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    इसके अलावा उन्होंने IPL 2019 में 135.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 593 रन बनाए थे।

    उनके लिए सबसे अच्छा सीजन 2020 का रहा था, जिसमें उन्होंने 55.83 की औसत और 129.34 की स्ट्राइक रेट से 670 रन बनाए थे। उस सीजन में उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली थी।

    आंकड़े 

    दूसरे सबसे तेज 2,000 रन वाले भारतीय 

    IPL करियर में राहुल ने अपनी 60 पारियों में 2,000 रन पूरे किए थे। वह तब IPL में सबसे तेज (सबसे कम पारियों में) ये आंकड़ा छूने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

    हालांकि, IPL 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 57 पारियों में 2,000 रन पूरे किए हैं।

    ऐसे में अब राहुल फिलहाल इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    केएल राहुल
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    KKR बनाम LSG: फिल सॉल्ट ने बनाया अपना सर्वोच्च IPL स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024

    IPL में PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम DC: आयुष बदोनी ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  रोहित शर्मा

    केएल राहुल

    भारत बनाम नीदरलैंड: श्रेयस अय्यर और राहुल के बीच हुई 208 रनों की साझेदारी, बनाया रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    केएल राहुल की तारीफ में बोले सुनील शेट्टी- मैं कल भी फैन था, आज भी हूं सुनील शेट्टी
    विश्व कप के एक संस्करण में इन बल्लेबाजों ने लगाए सर्वाधिक चौके, सूची में रोहित-विराट भी वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: केएल राहुल ने खेली टूर्नामेंट में तीसरी 50+ की पारी, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    जन्मदिन विशेष: बाबर आजम के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर वनडे क्रिकेट
    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार जीता ये खिताब वनडे विश्व कप 2023
    डेविड वार्नर विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने वनडे विश्व कप 2023
    क्विंटन डिकॉक विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बने वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025