NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / DC बनाम MI: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना 5वां अर्धशतक, पूरे किए 500 रन
    अगली खबर
    DC बनाम MI: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना 5वां अर्धशतक, पूरे किए 500 रन
    मेग लैनिंग ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    DC बनाम MI: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना 5वां अर्धशतक, पूरे किए 500 रन

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 05, 2024
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 12वें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान मेग लैनिंग ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते अर्धशतक (53) जड़ा।

    यह उनके WPL करियर का 5वां और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने महज 36 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी बल्लेबाजी की बदौलत ही DC की टीम मैच में बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो पाई।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही लैनिंग की पारी और साझेदारी?

    टॉस हारकर पहले बल्लेबजी करने उतरी DC को 48 रन के स्कोर पर शफाली वर्मा (28) के रूप में पहला झटका लगा था।

    इसके बाद लैनिंग ने एल्सी कैप्सी (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 रन और जेमिमा रोड्रिग्स (69*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई।

    वह अपनी पारी में 38 गेंदों में 139.47 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी जड़े।

    उपलब्धि

    WPL में 500 रन पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बनीं लैनिंग

    अपनी पारी के दौरान लैनिंग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। पारी का 7वां रन बनाते ही उन्होंने इस लीग में अपने 500 रन पूरे कर लिए।

    वह ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। इस मामले में MI की नेट साइवर-ब्रंट 419 दूसरे पायदान पर है।

    इसी तरह लैनिंग इस लीग में सर्वाधिक 5 अर्धशतक जड़ने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं। लैनिंग इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है और लगातार अच्छी पारियां खेल रही है।

    करियर

    कैसा रहा है लैनिंग का WPL करियर?

    लैनिंग ने पिछले सीजन से ही WPL में अपना डेब्यू किया था। वह अब तक 14 मैचों में करीब 45 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 546 रन अपने नाम कर चुकी हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन रहा है, जो उन्होंने पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ बनाया था।

    उन्होंने पिछले सीजन 9 मैचों में 49.28 की औसत और 2 अर्धशतकों की मदद से 345 रन अपने नाम किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    मेग लैनिंग
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    अहमदाबाद विमान हादसे में 100 से ज्यादा की मौतों की आशंका, शव बुरी तरह झुलसे अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसे पर आया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    अहमदाबाद विमान हादसे का सामने आया वीडियो, गिरते ही आग के गोले में बदला विमान गुजरात
    अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक, अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर इन सितारों ने जताया दुख अक्षय कुमार

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2024: नीलामी में बिकी शीर्ष 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जानिए  महिला क्रिकेट
    WPL 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले  क्रिकेट समाचार
    WPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी WPL 2024
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी  दिल्ली कैपिटल्स

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: CSK ने DC को दिया 224 रनों का लक्ष्य, गायकवाड़-कॉनवे की शानदार पारी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    DC बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने लगाया इस सीजन का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL में अपनी हर दूसरी पारी में अर्धशतक लगाते हैं डेवोन कॉनवे, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: CSK ने DC को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    मेग लैनिंग

    मेग लैनिंग की कप्तानी में 75 में से 66 वनडे जीती है ऑस्ट्रेलिया, जानें अदभुत आंकड़े महिला क्रिकेट विश्व कप
    ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने क्रिकेट से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक क्रिकेट समाचार
    ICC महिला रैंकिंग: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार दूसरे नंबर पर पहुंची स्मृति मंधाना झूलन गोस्वामी
    चौथा टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को 7 रन से हराया, जानिए जरूरी आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ऋचा घोष ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जेमिमा रोड्रिग्स ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनाई मैच पर पकड़, ऐसा रहा तीसरा दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025