Page Loader
DC बनाम LSG: अभिषेक पोरेल ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
अभिषेक पोरेल ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

DC बनाम LSG: अभिषेक पोरेल ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

May 14, 2024
08:47 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने लखनऊ सुपर जायंट्सट (LSG) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (58) जड़ा। यह उनके IPL करियर और इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 22 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही DC की टीम शुरुआत झटके से उबरने में सफल रही। आइए पोरेल की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही पोरेल की पारी और साझेदारी?

पोरेल ने मैच में 33 गेंद का सामना किया और 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 175.76 की रही। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए शाई होप (38) के साथ सिर्फ 51 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभाई। पोरेल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार अच्छी पारियां खेलते जा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में भी 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

करियर

कैसा रहा है अभिषेक का IPL करियर?

अभिषेक ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं और 2 बार नाबाद रहते हुए 25.71 की औसत से 360 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 152.54 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 65 रन का रहा है। IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 4 मैच में सिर्फ 33 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 106.45 की रही थी।