Loading...
डेविड वार्नर नेपाल प्रीमियर लीग में लेंगे हिस्सा, काठमांडू गोरखाज टीम में हुए शामिल 
नेपाल प्रीमियर लीग में खेलेंगे वार्नर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

डेविड वार्नर नेपाल प्रीमियर लीग में लेंगे हिस्सा, काठमांडू गोरखाज टीम में हुए शामिल 

Sep 15, 2026
02:42 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज डेविड वार्नर अब 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) में खेलते हुए नजर आएंगे। मंगलवार (15 सितंबर) को काठमांडू गोरखाज फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करते हुए वार्नर को टीम में शामिल करने की पुष्टि की है। इसके साथ ही वह अब NPL में शामिल होने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में शुमार हो जाएंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

ऐलान 

काठमांडू गोरखाज ने की पुष्टि 

काठमांडू गोरखाज की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में वार्नर ने कहा, 'नमस्ते दोस्तों, मैं नेपाल आने और काठमांडू गोरखाज टीम में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे पता है कि यह समय बहुत से लोगों के लिए बेहद मुश्किल रहा है, और मुझे उम्मीद है कि नेपाल प्रीमियर लीग लोगों के जीवन में थोड़ी खुशियां लाएगा और उन्हें एक साथ आने का मौका देगा।'

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

बयान 

नेपाल के फैंस का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं- डेविड वार्नर 

वार्नर ने आगे कहा, 'मैंने यहां के जुनून और फैंस के बारे में बहुत कुछ सुना है। मैं इन सबका अनुभव करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। मैं आप लोगों से मिलने और अपनी टीम के साथ मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आयो गोरखाली।'

वार्नर दुनिया भर की तमाम टी-20 लीग में हिस्सा लेते आए हैं और NPL में पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

शानदार रहा है वार्नर का टी-20 करियर 

वार्नर ने अपने टी-20 करियर में कुल 439 मैच खेले हैं, जिसकी 438 पारियों में 37.29 की औसत और 140.77 की स्ट्राइक रेट से 14,284 रन बनाने में सफल रहे।

उन्होंने 10 शतक और 118 अर्धशतक भी जड़े थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 135 का रहा।

अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 110 मैचों में 33.43 की औसत और 142.47 की स्ट्राइक रेट से 3,277 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था।

IPL 

ऐसा है वार्नर का BBL और IPL करियर 

वार्नर ने बिग बैश लीग BBL में अब तक 31 मुकाबले खेले और इसकी 31 पारियों में उनके बल्ले से 1,139 रन निकले हैं। इस दौरान उनकी औसत 49.52 की रही है।

इस खिलाड़ी ने 143.99 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जिसमें नाबाद 130* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

अपने IPL करियर में उन्होंने 184 मैचों में 40.52 की औसत के साथ 6,565 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT