Loading...
सैंडपेपर कांड पर पैट कमिंस के बयान से भड़के डेविड वार्नर, जानिए क्या कहा
डेविड वार्नर ने बड़ी बात कही है (फाइल तस्वीर)

सैंडपेपर कांड पर पैट कमिंस के बयान से भड़के डेविड वार्नर, जानिए क्या कहा

Nov 13, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक बार फिर उस्मान ख्वाजा के समर्थन में उतर आए हैं। साल 2018 के केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर के इस्तेमाल को लेकर ख्वाजा ने दावा किया था कि पूरी टीम को इसकी जानकारी थी। हालांकि, पैट कमिंस ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया। कमिंस के बयान पर वार्नर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने ख्वाजा को मुश्किल में छोड़ दिया है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

बयान

कमिंस ने ख्वाजा के आरोपों को बताया बकवास 

ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया था कि केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ की घटना में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी।

उन्होंने कहा था कि इसमें बल्लेबाज, गेंदबाज और सहयोगी स्टाफ सभी की भूमिका थी। हालांकि, कमिंस ने ख्वाजा के आरोपों को पूरी तरह गलत और बकवास करार दिया।

कमिंस ने कहा कि ख्वाजा ने अपनी किताब में उनके और कई अन्य लोगों के जीवन को लेकर लापरवाही दिखाई है।

बयान

वार्नर ने क्या कहा?

सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद प्रतिबंध झेलने वाले 3 खिलाड़ियों में वार्नर भी थे।

उन्होंने कहा, "मैं अब भी ख्वाजा और उनकी किताब में लिखी बातों के साथ खड़ा हूं, क्योंकि वे सच हैं। मुझे इस समय उनके लिए बुरा लग रहा है। मुझे लगता है कि आज कमिंस ने उनको अकेला छोड़ दिया। इससे मैं बहुत ज्यादा निराश हूं।"

इस घटना के बाद स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी।

ADVERTISEMENT

क्रिकेट

हमें आजीवन सजा मिली है- वार्नर 

वार्नर ने जोर देकर कहा कि वह स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट आज भी इस घटना के परिणाम भुगत रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, ''हमें आजीवन सजा मिली है।''

वार्नर ने यह भी खुलासा किया कि इस विवाद की सबसे बड़ी कीमत उनके परिवार को चुकानी पड़ी।

उन्होंने बताया कि उस दौरान उनके परिवार ने अपना एक बच्चा खो दिया था। वार्नर ने कहा कि जब तक सच स्वीकार नहीं किया जाता तब तक यह बात उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ देती रहेगी।

ADVERTISEMENT

टीम

वार्नर ने विवाद की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए

वार्नर ने इस पूरे विवाद की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और इसे त्रुटिपूर्ण बताया।

उन्होंने 'सब्र' में उस्मान ख्वाजा द्वारा किए गए दावों का एक बार फिर समर्थन किया।

ख्वाजा ने दावा किया है कि केपटाउन टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को गेंद पर सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी।

उनका यह दावा मौजूदा कप्तान कमिंस के सार्वजनिक बयानों के विपरीत है, जिन्होंने इस साजिश की जानकारी होने से बार-बार इनकार किया है।

ADVERTISEMENT