Loading...
वार्नर ने लगाए गंभीर आरोप, 'सैंडपेपर गेट' पर स्टार्क, हेजलवुड और लियोन से नहीं हुई पूछताछ
डेविड वार्नर ने कई आरोप लगाए हैं (फाइल तस्वीर)

वार्नर ने लगाए गंभीर आरोप, 'सैंडपेपर गेट' पर स्टार्क, हेजलवुड और लियोन से नहीं हुई पूछताछ

Nov 14, 2026
10:25 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 2018 के 'सैंडपेपर गेट' विवाद को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बोर्ड ने इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियों को छिपाने की कोशिश की। उनके मुताबिक, केपटाउन टेस्ट के बाद हुई जांच के दौरान CA ने जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन से पूछताछ तक नहीं की थी। इस बयान से पुराना विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है।

आरोप

वार्नर कप्तान पैट कमिंस पर भी भड़के 

वार्नर ने ये आरोप शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए लगाए।

इससे एक दिन पहले उन्होंने टेस्ट कप्तान पैट कमिंस पर उस्मान ख्वाजा को मुश्किल में अकेला छोड़ने का आरोप लगाया था।

ख्वाजा की आत्मकथा 'सब्र' के सामने आने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। वार्नर की ताजा टिप्पणी से एक दिन पहले कमिंस ने लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किताब में लगाए गए आरोपों को खारिज किया था।

उन्होंने इन्हें पूरी तरह बकवास बताया था।

लिखा

वार्नर ने क्या कहा? 

वार्नर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जहां तक मेरी जानकारी है, CA ने 2018 की जांच के दौरान हेजलवुड, स्टार्क या लियोन से पूछताछ नहीं की थी। अगर ऐसा है तो बोर्ड यह कैसे कह सकता है कि गेंदबाजों को इस मामले की जानकारी नहीं थी? ऐसा लगता है कि बोर्ड ने शुरुआत में ही दोषियों को तय कर लिया था और अपने मकसद को पूरा करने के लिए अधूरी जांच की। अब वह गलत कहानी बनाए रखना चाहता है।"

ADVERTISEMENT

चर्चा

CA कोई जांच नहीं करेगा

ख्वाजा की किताब के प्रचार के दौरान किए गए कई दावों के बाद 'सैंडपेपर गेट' विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

ख्वाजा ने आरोप लगाया था कि केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद पर सैंडपेपर इस्तेमाल करने की योजना के बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को जानकारी थी।

कमिंस ने इन दावों को खारिज कर दिया था। वहीं, CA पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह इस मामले की जांच दोबारा शुरू करने का इरादा नहीं है।

ADVERTISEMENT

विवाद

क्या था 'सैंडपेपर गेट' प्रकरण?

'सैंडपेपर गेट' घटना मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में हुई थी।

मैच के तीसरे दिन कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद को रगड़ते हुए कैमरों में कैद किया गया था।

उन्होंने गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग का लाभ दिलाने के लिए ऐसा किया था। बाद में स्टीव स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ की बात स्वीकार की, जिसमें वार्नर की मुख्य भूमिका सामने आई थी।

इस पर CA ने प्रतिबंध की कार्रवाई की।

ADVERTISEMENT