Page Loader
डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
डेरिल मिचेल ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jan 12, 2024
01:45 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय (61) पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने महज 22 गेंदों में पूरा कर लिया। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत ही न्यूजलैंड टीम मैच में 226 रन का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही मिचेल की पारी और साझेदारी?

न्यूजीलैंड का एक समय स्कोर 50 रन पर 2 विकेट हो गया था। उस दौरा मिचेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। उन्होंने आते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चारों ओर शॉट खेलना शुरू कर दिया। वह 27 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 225.93 की रही। उन्होंने केन विलियमसन (57) के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी भी निभाई।

करियर

कैसा रहा है मिचेल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर? 

मिचेल ने फरवरी 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 57 पारियों में 25.27 की औसत और 136.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,163 रन अपने नाम किए हैं। न्यूजीलैंड की धरती पर उन्होंने 18 पारियों में 137.61 की स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 पारियों में 9.97 की इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट भी अपने नाम किए हैं।