LOADING...
CSK बनाम KKR: नूर अहमद के IPL में 50 विकेट पूरे, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
नूर अहमद ने KKR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट

CSK बनाम KKR: नूर अहमद के IPL में 50 विकेट पूरे, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Apr 14, 2026
11:50 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के प्रमुख स्पिनर नूर अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत ही KKR को लगातार बड़े झटके लगे और वह लक्ष्य से दूर रह गई। अपने पहले शिकार के साथ ही उनके IPL में 50 विकेट भी पूरे हो गए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

गेंदबाजी

कैसी रही नूर की गेंदबाजी?

नूर ने 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR को 85 रन के कुल स्कोर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे (28) को पवेलियन की राह दिखाते हुए न केवल 5वां झटका दिया, बल्कि अपने विकेटों का खाता भी खोला। इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने कैमरून ग्रीन (0) और रिंकू सिंह (6) को पेवलियन की राह दिखा दी। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 21 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

उपलब्धि

IPL में 5वें सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज हैं नूर

मैच में अपना पहला विकेट लेने के साथ ही नूर ने IPL में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। वह IPL में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें सबसे तेज गेंदबाज हैं। इस लीग में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम है, जिन्होंने 32 मैचों में यह कारनामा किया था। सूची में इमरान ताहिर (35) दूसरे, अमित मिश्रा (37) तीसरे, युजवेंद्र चहल (40) चौथे और नूर (42) 5वें नंबर पर हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है नूर का IPL करियर?

नूर ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 42 मुकाबले खेले हैं और इसकी 42 पारियों में 23.75 की औसत और 8.29 की इकॉनमी रेट से 52 विकेट झटके हैं। वह केवल एक बार ही 4 विकेट हॉल लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/18 का रहा है। वह IPL 2023 और 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेले थे। उसके बाद CSK पहुंच गए।

Advertisement