CSK बनाम KKR: कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन पर किया पलटवार, देखें वायरल वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ। इसमें CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/5 का स्कोर खड़ा किया। मुकाबले में CSK के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने KKR के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर त्यागी ने पलटवार करते हुए उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुकाबला
कैसा रहा सैमसन और त्यागी का मुकाबला?
पारी का 12वां और अपना दूसरा ओवर लेकर आए त्यागी ने सैमसन को पहली गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ पर डाली, जिसे सैमसन ने शानदार शॉट लगाते हुए सीधा लॉन्ग ऑफ सीमा रेखा के बाद 6 रनाें के लिए भेज दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर त्यागी ने पलटवार किया और 148.1 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से फुलर लेंथ पर डाली, जिसे सैमसन समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। सोशल मीडिया पर इस मुकाबले में खासी चर्चा हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें त्यागी और सैमसन के मुकाबले का वीडियो
Timber Strike! \|/
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
🎥 Talk about that for a comeback from Kartik Tyagi 🔥
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/eNcafwzEhU