CSK बनाम DC: सरफराज खान ने पकड़ा अक्षर पटेल का दर्शनीय कैच, देखें वायरल वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ। इसमें CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद DC की पारी के दौरान सरफराज खान ने पॉइंट क्षेत्र में दर्शनीय कैच लपकते हुए DC के कप्तान अक्षर पटेल की (1) की पारी का अंत कर दिया। यह कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कैच
सरफराज ने किस तरह लपका दर्शनीय कैच?
DC की पारी में CSK की ओर से गुरजपनीत सिंह अपना पहला और कुल 7वां ओवर लेकर आए थे। ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टम्प पर शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ पर पड़ी थी। इस पर अक्षर ने जोर से बल्ला घुमाते हुए स्क्वॉयर कट किया, लेकिन पाॅइंट क्षेत्र में खड़े सरफराज ने अपने दाईं ओर छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपकते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया। इस कैच को देखकर पूरा स्टेडियम दर्शकों के शोर से गूंज उठा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें सरफराज खान का शानदार कैच
Worthy of watching on loooop! ➰
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
🎥 Sarfaraz Khan with a 𝗦𝗧𝗨𝗡𝗡𝗘𝗥 of a grab 🫴
Updates ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @ChennaiIPL pic.twitter.com/ve2q6V6a5z