LOADING...
CSK बनाम DC: जेमी ओवरटन ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
जेमी ओवरटन ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

CSK बनाम DC: जेमी ओवरटन ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

Apr 11, 2026
11:44 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का पहला ही 4 विकेट हॉल रहा है। उनकी इस घातक गेंदबाजी के कारण ही CSK की टीम इस संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही। ऐसे में आइए ओवरटन की गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही ओवरटन की गेंदबाजी?

ओवरटन ने 213 रन का लक्ष्य लेकर उतरी DC को 76 रन के कुल स्कोर पर समीर रिजवी (6) के रूप में चौथा झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने डेविड मिलर (17), अब्दुल नबी डार (4) और ट्रिस्टन स्टब्स (60) को अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन लौटाया। ओवरटन ने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 18 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है ओवरटन का IPL करियर?

ओवरटन ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 6 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 6 पारियों में 31 की औसत और 11.48 की इकॉनमी से 5 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.50 की औसत और 161.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 95 रन बनाने में सफल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन रहा है।

Advertisement