LOADING...
IPL 2022: चोट के कारण ज्यादातर मैच नहीं खेल पाएंगे दीपक चाहर- रिपोर्ट
दीपक चाहर (तस्वीर- Twitter/@deepak_chahar9)

IPL 2022: चोट के कारण ज्यादातर मैच नहीं खेल पाएंगे दीपक चाहर- रिपोर्ट

Mar 02, 2022
07:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन 26 मार्च से शुरू होगा, जिससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, CSK के मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर के IPL 2022 के ज्यादातर मैच चोट के कारण मिस करने की संभावना है। बता दें उन्हें CSK ने बेंगलुरु में हुई नीलामी में 14 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि देकर फिर से खरीदा था। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

CSK को अभी NCA की रिपोर्ट का इंतजार

दीपक चाहर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि, सीरीज के आखिरी मैच में गेंदबाजी के दौरान वह चोटिल (क्वाड्रिसेप टियर) हो गए थे। जिसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। cricinfo के मुताबिक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब से गुजर रहे चाहर IPL 2022 के कई मैच नहीं खेल पाएंगे और CSK को अभी NCA की रिपोर्ट का इंतजार है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

दीपक IPL 2022 की नीलामी में ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपये) के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। यह पहला ऐसा मौका था, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी नीलामी में 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की हो।

Advertisement

IPL 2021

पिछले सीजन में ऐसा रहा दीपक का प्रदर्शन

पिछले सीजन में CSK ने IPL का खिताब अपने नाम किया था। टीम को चैंपियन बनाने में दीपक का भी अहम योगदान रहा था। कप्तान धोनी ने दीपक का उपयोग शुरुआती पॉवरप्ले में बखूबी किया था, जहां उन्होंने टीम को विकेट दिलाए थे। दीपक ने IPL 2021 में 15 मैच खेले और 32.21 की औसत से 14 विकेट लिए थे। वह शार्दुल ठाकुर (21) के बाद CSK के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने थे।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है दीपक चाहर का IPL करियर

स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले दीपक ने अब तक IPL में 63 मैच खेले हैं, जिसमें 29.18 की औसत और 7.80 की इकॉनमी रेट से 59 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर चार विकेट लेना रहा है। दीपक ने अपने IPL करियर में अब तक दो बार किसी मैच में चार विकेट भी झटके हैं। दूसरी तरफ बल्ले से उन्होंने 79 रन बनाए हैं।

मेजबानी

इन चार स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2022

BCCI से यह स्पष्ट हो चुका है कि IPL 2022 के सभी लीग मैचों का आयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा, जिसमें मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे। लीग के सभी मैच चार मैदानों में खेले जाएंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) मैदान में 15 मैच खेले जाने तय हुए हैं।

Advertisement