LOADING...
CSA ने डेविड मिलर को राष्ट्रीय अनुबंध से किया बाहर, जानिए किन्हें मिली जगह
CSA ने डेविड मिलर को राष्ट्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है

CSA ने डेविड मिलर को राष्ट्रीय अनुबंध से किया बाहर, जानिए किन्हें मिली जगह

Apr 01, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने 2026-27 सीजन के लिए अपने राष्ट्रीय अनुबंधों की घोषणा कर दी है। इसमें आश्चर्यजनक रूप से वरिष्ठ बल्लेबाज डेविड मिलर को अनुबंध में शामिल नहीं किया गया है, जिनके पास पिछले साल का हाइब्रिड अनुबंध था। नए अनुबंधों में 18 पुरुष और 15 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर को एक पुरुष हाइब्रिड अनुबंध दिया गया है। आइए अनुबंध के संबंध में विस्तृत खबर जानते हैं।

अटकलें

मिलर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें

मिलर को CSA अनुबंधों से बाहर रखे जाने के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं। यह खिलाड़ी टी-20 विश्व कप 2026 में टीम का हिस्सा था। हालांकि, उन्होंने संन्यास लेने की कोई योजना नहीं बताई है। दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में खेलने वाले मिलर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी प्रारूपों में 7,000 से अधिक रन बनाए हैं। सफेद गेंद क्रिकेट में उनकी काबिलियत ने प्रोटियाज टीम को मजबूती दी है।

अनुबंध

5 खिलाड़ियों को पहली बार मिली अनुबंध सूची में जगह

CSA ने पहली बार ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रिट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस और कराबो मेसो को राष्ट्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया है। यह कदम राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के साथ टीम को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। इसी तरह रासी वैन डेर डुसेन, तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी और लिजाड़ विलियम्स, रीजा हेंड्रिक्स और महिला ऑलराउंडर एलिज-मारी मार्क्स को राष्ट्रीय अनुबंध सूची से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

Advertisement

प्रभावी

1 जून, 2026 से प्रभावी होगा अनुबंध

नए अनुबंध 1 जून, 2026 से 31 मई, 2027 तक प्रभावी रहेंगे। इस अवधि में दक्षिण अफ्रीका के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज निर्धारित हैं। दक्षिण अफ्रीका अनुबंध सूची: टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगहैम, ओटनेल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रिट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेर्रेने। हाइब्रिड अनुबंध: साइमन हार्मर।

Advertisement