LOADING...
फीफा विश्व कप के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ऐलान- कहा- यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संन्यास पर बड़ा बयान दिया है

फीफा विश्व कप के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ऐलान- कहा- यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा

Jul 06, 2026
11:42 am

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 के बीच पुर्तगाल फुटबॉल् टीम के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुष्टि की है कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। वह सोमवार को टेक्सास के अर्लिंग्टन में होने वाले राउंड ऑफ-16 के मैच में स्पेन का मुकाबला करने की तैयारी में जुटे हैं। 41 वर्षीय रोनाल्डो 6 विश्व कप (2006, 2020, 2014, 2018, 2022 और 2026) खेल चुके हैं और सभी में गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। आइए रोनाल्डो का बयान जानते हैं।

बयान

रोनाल्डो ने क्या दिया बयान?

रोनाल्डो ने मैच से पहले कहा, "बात यह है कि इसका जितना हो सके उतना आनंद लेना है। यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा, लेकिन उम्मीद है कि कल का मैच मेरा आखिरी नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "वो दिन जरूर आएगा जब मैं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लूंगा, लेकिन मैं सच कहूंगा। कल जो भी हो, क्रिस्टियानो पूरी तरह साफ मन से फुटबॉल छोड़ेगा, 100 प्रतिशत नहीं, बल्कि 1000 प्रतिशत। क्योंकि मैंने फुटबॉल को अपना सब कुछ दे दिया है।"

अनुभव

मुझे फुटबॉल से प्यार है- रोनाल्डो

रोनाल्डो ने कहा, "मेरी जिंदगी अच्छी है, लेकिन बात जुनून की है। मैं फुटबॉल इसलिए खेलता हूं क्योंकि मुझे इससे प्यार है। आपको हर दिन का आनंद लेना चाहिए और मैंने इस विश्व कप में 3 गोल किए हैं, मैं कुछ बुरा नहीं कर रहा हूं?" टूर्नामेंट के अनुभव पर उन्होंने कहा, "यह शानदार है। लोगों के जुनून की वजह से यह वह विश्व कप है जिसे मैं सबसे ज्यादा याद रखूंगा। भावनात्मक रूप से यह सबसे अच्छा रहा है।"

Advertisement

सलाह

रोनाल्डो ने युवा खिलाड़ियों को दी अहम सलाह

रोनाल्डो ने स्पष्ट किया कि अपने करियर की उपलब्धियों को पूरा करने के लिए उन्हें यह विश्व कप जीतना जरूरी नहीं है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि अगर वे फुटबॉल में लंबा करियर चाहते हैं तो उन्हें तैयार रहना होगा और परिस्थितियों के अनुसार ढलना होगा। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और जुनून पर ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर जोर दिया। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने रोनाल्डो को युवाओं के लिए एक आदर्श बताया है।

Advertisement

रिकॉर्ड

नॉकआउट चरण में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ-32 के मुकाबले में 41 साल और 147 दिन की उम्र में गोल करने के बाद रोनाल्डो विश्व कप के नॉकआउट चरण में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इसी तरह वह 40 की उम्र पार करने के बाद विश्व कप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने थे। उन्होंने कैमरून के पूर्व स्टार रोजर मिला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1994 में 42 साल और 39 दिन की उम्र में गोल किया था।

करियर

पुर्तगाल के लिए फीफा विश्व कप में सबसे अधिक गोल

इससे पहले इस टूर्नामेंट में रोनाल्डो पुर्तगाल के पहले स्ट्राइकर बने जिन्होंने विश्व कप में 10 गोल किए। अब उन्होंने मौजूदा संस्करण में 3 गोल करके अपने गोलों की संख्या 11 तक पहुंचा दी है। क्रोएशिया के खिलाफ मैच रोनाल्डो का विश्व कप में 26वां मैच था। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी (29) ने ही उनसे अधिक मैच खेले हैं। रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक गोल (146) करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अब तक 232 मैच खेले हैं।

Advertisement